Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

: माओवादियों ने की पाकिस्तान जैसी करतूत...पहले युद्ध रोकने की बात, फिर जवानों पर किया हमला

Admin / Sat, May 10, 2025 / Post views : 224

Share:
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। माओवादियों ने पहले शांति वार्ता के लिए पत्र जारी किया था, लेकिन हमले के दौरान अपनी बात से मुकर गए। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल सुरक्षा बलों ने 10 माओवादियों को मार गिराया, जिनमें शीर्ष नेता शामिल हैं। तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 19 दिन से माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक अभियान जारी है। इस बीच सात मई को एक बार फिर माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए पत्र जारी किया गया। इसमें छह माह के लिए शांति की घोषणा की गई, पर अगले ही दिन माओवादी अपनी ही बात से मुकर गए। आठ मई को सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। माओवादी की तेलंगाना राज्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता जगन ने पत्र में कहा है कि संगठन छह माह के लिए युद्धविराम की घोषणा कर रहा है। आईईडी धमाका कर हमला कर दिया इधर आठ मई की सुबह कर्रेगुट्टा पहाड़ी के उत्तरी भाग में इलमिड़ी के पास तेलंगाना ग्रेहाउंडस बल पर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर हमला कर दिया। इसमें तेलंगाना के तीन जवान एन.पवन कल्याण, वडला श्रीधर व संदीप बलिदान हो गए। ग्रेहाउंडस ने भी जवाबी कार्रवाई में शीर्ष माओवादी नेता एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी के सदस्य चंद्रन्ना और 25 लाख के बंडी प्रकाश समेत कुल 10 माओवादियों को मार गिराया है। तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में 40 माओवादियों का आत्मसमर्पण चौतरफा अभियान से घिरते जा रहे माओवादियों ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। 38 माओवादियों ने तेलंगाना के भद्रादी-कोठागुड़ेम जिले में समर्पण किया। सभी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जिड़पल्ली, पामेड़ क्षेत्र के हैं वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव एसपी के समक्ष शुक्रवार को ही 16 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने आत्मसमर्पण कर दिया। वे कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय थे। दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। माओवाद दंपती को पुलिस अधीक्षक ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts