Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, कोल डिपो सील

Abhyuday Bharat News / Fri, May 29, 2026 / Post views : 191

Share:

बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लिम्हा स्थित मेसर्स कश्यप कोल डिपो को सील कर दिया है। संयुक्त जांच टीम ने मौके से करीब 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान ट्रेलर, लोडर और दो जेसीबी मशीनों को भी सील किया गया, जबकि दो हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हाल ही में कलेक्टर और एसएसपी ने जिले के कोल डिपो संचालकों के साथ बैठक कर अवैध खनिज कारोबार पर सख्त चेतावनी दी थी। बैठक के कुछ घंटों बाद ही खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि संबंधित कोल डिपो का भंडारण लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वहां अवैध रूप से कोयले का भंडारण और कारोबार संचालित किया जा रहा था।

संयुक्त जांच टीम को मौके पर शासकीय भूमि पर बिना अनुमति खनिज उत्खनन के संकेत भी मिले। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनें जब्त कर लीं।

छापेमारी की जानकारी मिलते ही दो हाइवा वाहन चालक मौके से फरार हो गए। दोनों वाहनों को सील कर Ratanpur Police Station की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी रखी। पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते एक हाइवा को जब्त किया गया, जबकि लावर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े गए। मस्तूरी इलाके में भी जांच अभियान चलाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष निगरानी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में और अधिक सघन अभियान चलाए जाएंगे।

लगातार हो रही कार्रवाइयों से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts