Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: डंप स्लाइड से दो डंपर नीचे गिरे, ड्राइवर सुरक्षित...

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 137

Share:

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर डंप स्लाइड होने के कारण अचानक नीचे गिर गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों डंपर चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और वे सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही खदान में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी और संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार डंप स्लाइड और अन्य कारणों से गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं देखा जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

खदान में कार्यरत निजी कंपनियों, खासकर नीलकंठ साकार जीवी कंपनी द्वारा मिट्टी की ओवर कटिंग का काम किया जाता है। आरोप है कि इन कंपनियों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार हादसों के बावजूद संबंधित अधिकारी सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे भविष्य में बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद लोगों ने प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts