Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: राजनैतिक दलों और मीडिया के समक्ष ईवीएम का जीवंत प्रदर्शन, प्रशिक्षणार्थियों ने जाना ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया, सभी वार्डों में दिया जाएगा ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण

Share:

बिलासपुर - नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के विषय में जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम से मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई व शंकाओं का भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समाधान किया गया। 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। ईवीएम से मतदान के विषय में उचित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन मंथन सभाकक्ष में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर श्री मनोज सनाढ्य के द्वारा सघन रूप से ईवीएम से मतदान का प्रशिक्षण दिया गया व डेमो के जरिए प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर श्री मनोज सनाढ्य द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार ईवीएम में दो मतदान किया जाएगा एक महापौर/ अध्यक्ष के लिए होगा वहीं दूसरा मतदान पार्षद के लिए होगा। महापौर प्रत्याशी का नाम सफेद रंग के बैलेट पेपर पर छपेगा और पार्षद प्रत्याशी का नाम व चिन्ह गुलाबी रंग के पेपर पर छपेगा। मतदाता पार्षद या महापौर किसी को भी पहले वोट दे सकते हैं। महापौर और पार्षद दोनों के लिए नोटा बटन रहेगा। लाल रंग का इंड बटन भी रहेगा जिसका उपयोग करने पर किसी को भी वोट नहीं जाएगा, लेकिन मतदान भी पूरा हो जाएगा। यदि किसी मतदाता ने किसी एक कैंडिडेट को वोट दिया तो लंबी बीप नहीं बजेगी, इस तरह के मतदान को अंडर वोट कहा जाएगा। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ईवीएम में दोनों मतदान एक सेकंड से भी कम समय के अंतराल में पूरा हो जाएगा और दोनों मतदान करने पर लाल लाइट जलेगी और लंबी बीप बजेगी जिसका आशय है मतदान पूरा हो गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  शिवकुमार बनर्जी द्वारा राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की ईवीएम के विषय में प्रश्नों का जवाब दिया गया और उनकी शंकाओं का भी निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण सभी वार्डों में देने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से दोनों मतदान सतर्कता से करने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts