Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की लिमिट तय, अब ड्रम और बोतल में नहीं मिलेगा, गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Abhyuday Bharat News / Sat, May 16, 2026 / Post views : 141

Share:

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल पंप ड्राई होने का मामला सामने आया है। गरियाबंद जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए पेट्रोल की लिमिट तय की है।

Petrol

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। पेट्रोल की किल्लत के बीच गरियाबंद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गरियाबंद जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी कर वाहनों में निर्धारित मात्रा में ईंधन दिया जाए। हालांकि सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में नहीं आएं। राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं।


गरियाबंद में तय हुए लिमिट

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद कलेक्टर ने शुक्रवार को जिले के सभी पेट्रोल पंप के संचालकों के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि तय मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाए।

किसे कितना पेट्रोल मिलेगा

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में आपूर्ति नियमित होने तक तथा उपभोक्ताओं के द्वारा अनावश्यक क्रय की स्थिति के कारण जमाखोरी की आशंका है। जिसके कारण से अव्यवस्था हो सकती है। इन स्थितियों को देखते हुए दोपहिया वाहन में तीन सौ रुपये और चारपहिया वाहन में एक हजार रुपये का पेट्रोल देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कहा गया है कि पेट्रोल एवं डीजल को ड्रम, जेरीकेन या बोतल में विक्रय नहीं करें।


किसे प्राथमिकता से मिलेगा पेट्रोल

कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि किसे प्राथमिकता से पेट्रोल देना है। आदेश में कहा गया है कि अतिआवश्यक सेवा में प्रयुक्त वाहन जैसे एम्बुलेंस आदि को प्राथमिकता से पेट्रोल और डीजल प्रदान करें।

सीएम ने कहा- पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक

साय ने एक संदेश में कहा है, ‘‘मैं प्रदेशवासियों से एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहूंगा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी जो स्थिति बनी हुई है, उसका प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ रहा है, उससे हमारा देश भी अछूता नहीं है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि हम सभी पेट्रोल-डीजल जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों के उपयोग में संयम और सावधानी बरतें तथा अनावश्यक खपत से बचें। ऐसी खरीददारी भी न करें, जिससे देश का पैसा विदेशों में जाए।’

  • छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की किल्लत

  • गरियाबंद में जिला प्रशासन ने तय की लिमिट

  • सीएम साय ने कहा- प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक है

  • गुरुवार से ही राजधानी समेत कई जिलों में किल्लत



साय ने कहा है, ‘‘मैं भी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं। राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। लोगों को जिस प्रकार पहले ईंधन उपलब्ध होता रहा है, उसी प्रकार आगे भी मिलता रहेगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी या घबराने की आवश्यकता नहीं है।’’

राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

रीना बाबासाहेब कंगाले, खाद्य विभाग की सचिव

गुरुवार से ही किल्लत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गुरुवार से पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। पंप संचालकों का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति काफी हद तक सामान्य बनी हुई है। लोगों की भीड़ देखते हुए खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि प्रदेश के ऑयल डिपो को नियमित रूप से आवश्यकतानुसार पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है तथा वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts