Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: इस्कॉन में आज मनाया जाएगा श्री कृष्णा जन्माष्टमी महामहोत्सव , इस्कॉन बिलासपुर 12 साल से करा रहा है आयोजन

Admin / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 224

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर। इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र हर वर्ष की भांति इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन कर रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन तिफरा काली मंदिर के पास ग्रैंड लोटस में 26 अगस्त सोमवार को किया जाएगा  मंगला के गंगानगर, फेस–2 स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र के अध्यक्ष जुगल किशोर दास व संस्थापक सदस्य आशीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम सोमवार प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस आयोजन में भगवान का जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक, मधु अभिषेक, रसा (फलों के रस) अभिषेक, पुष्पाभिषेक, महाभिषेक, , महाआरती, दिव्य कीर्तन व भजन, छप्पन भोग, झूलन सेवा, आकर्षक झांकियां, प्रसाद, गायन, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों के साथ भागवत ज्ञान संबंधित पुस्तकें, सामग्री व उपदेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कृष्णा भावनामृत संघ (इस्कॉन) कई सालों से शहर व आसपास के क्षेत्र में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में योगदान दे रहा है। प्रत्येक रविवार को केंद्र में भागवत कथा, प्रसाद वितरण, कीर्तन आयोजित किया जाता है। शहरमें हर साल अनेक कार्यक्रम जैसे रथ यात्रा, नरसिंह यज्ञ, गौर पूर्णिमा, राधा अष्टमी आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।इसके साथ ही भागवत धर्म के प्रसार में महती भूमिका निभाने वाले इस्कॉन के संस्थापक आचार्य  प्रभुपाद के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस्कॉन टेम्पल निर्माण के लिए जारी है प्रयास संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही रायपुर में इस्कॉन टेम्पल बनकर तैयार हुआ है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts