Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: जंगल में पत्नी की हत्या कर जलाया चेहरा, भतीजे के लिए छोड़ दिया गमछा; कैसे हुआ मर्डर का खुलासा?

Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 285

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
पति को पत्नी के चरित्र पर शक था. पति एक दिन गांव से दूर पत्नी को घुमाने के लिए लेकर गया, जहां उसने पत्नी के हत्या की पूरी तैयारी की हुई थी. पति अपने साथ पेट्रोल और चाकू भी ले रखा था. उसके बाद की घटना चौंकाने वाली है.
छत्तीसगढ़ के धमतरी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पति ने पत्नी को मारने के लिए बकायदा प्लान बनाया. अपनी पत्नी को सैर कराने का बहाना बनाकर अपने गांव से लगभग डेढ़ किमी की दूरी तयकर बाइक से घने जंगलों के बीच ले गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. कातिल पति यही नहीं रुका, खुद को बचाने के लिए उसने एक और घिनौना कदम उठाया. पत्नी के चेहरे को कोई पहचान न सके इसलिए उसने कत्ल करने के बाद पत्नी के चेहरे पर पेट्रोल डालकर जला दिया. बात यहीं खत्म नहीं हुई है. इसके बाद पति घटनास्थल से वापस अपने गांव लौट गया. गांव लौटने के बाद उसने थाने में पत्नी के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. धमतरी पुलिस ने एक महिला की हत्या में खुलासा किया है. महिला की हत्या के मामले में मृतका के पति और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है, जिसका खुलासा करते एएसपी सुनील नायक ने बताया कि दुगली थाना में 7-8 फरवरी 2024 की रात भोबलाबाहरा गांव के सीसी रोड से 20 मीटर दूरी पर एक अज्ञात अधजली महिला की लाश पुलिस को मिली. डॉक्टर से पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के मौत का खुलासा हुआ, जिसमें बताया गया कि मृतका की मौत सिर,गर्दन,पेट मे गंभीर चोट के निशान के कारण मौत होना बताया गया है. पुलिस ने 302 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
गांव वापस आकर खुद दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला की खोजबीन के लिए महिला के हुलिया, उम्र और पहनावा के आधार पर पता के लिए छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे समाधान पुलिस ऐप में प्रदेश के सभी जिलों में लापता लोगों का मिलान किया गया. काफी खोजबीन करने के बाद कांकेर के भानुप्रतापपुर में इसकी खोज की गई. भानुप्रतापपुर में एक महिला के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि जयंत्री नेताम नाम की 33 साल की महिला लापता है. पति मनराखन नेताम ने उसके गुम होने की थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति मनराखन नेताम के बारे में जानकारी एकजुट करने के लिए मुखबिर लगा दिए.
मोटर साइकिल में बांधकर ले गया पेट्रोल
इस बीच मुखबिर की सूचना पर मनराखन नेताम को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ किया गया, लेकिन पुलिस गोलमाल जवाब देकर बच रहा था. पुलिस ने मनराखन को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी पर शक के होने के कारण उसने अपने साथी रामदेव हसलाम के साथ मिलकर प्लानिंग बनाई. प्लानिंग के तहत उसने कटरी, पेट्रोल को अपने मोटर साइकिल के डिक्की में बांधकर रखा था. 07 फरवरी 2024 की सुबह मनराखन नेताम अपनी पत्नी जयंत्री नेताम को घुमाकर लाता हूं कहकर गाड़ी में बैठाकर और अपने भतीजा रामदेव सलाम को अपने बाईक में चलने को कहा. अपने गांव मोहगांव से काकेर नरहरपुर होते हुए लगभग डेढ़ सौ किमी का सफर तय कर दुगली के घने जंगल पहुच गया. जंगल का फायदा उठाकर अपने पत्नी जयंत्री नेताम के सिर में रॉड से मारा और चाकू से उसके पेट और गला में कई बार हमला किया और घटना स्थल में अपने गमछे को निशानी के तौर पर छोड़कर चाकू को घने जंगल में फेंककर भाग निकले. फिर से देर रात को छोड़े हुए गमछे के लिए घटनास्थल पहुंच गया. मृतका के पहचान को छुपाने के नियत से उसके चेहरे में पेट्रोल डालकर जला दिया और वापस अपने गांव लौट गया. बाद में पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts