Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: समाज कल्याण विभाग और समग्र शिक्षा के तत्वाधान से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

दिव्यांगता दिवस पर हितग्राहियों को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र, चस्मा और ट्राईसाइकिल

 

बेमेतरा- आज विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के समवेशी शिक्षा अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम, कंतेली मे कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में स्थानीय विधायक दिपेश साहू, स्थानीय प्रशासन, गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर 24 दृष्टि बाधित बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों को चस्मा और 10 श्रवण बाधित बच्चों व नागरिको के लिए विशेष सुविधाओं और उपकरणों जैसे श्रवण यंत्र का वितरण भी किया गया, जिससे वे अपनी शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ सकें। इसके पश्चात् 11 पात्र हितग्राही को ट्राईसाइकिल का भी वितरण किया गया | कार्यक्रम के अंत मे सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों मे भाग लेने वाले और प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चो को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिपेश साहू ने अपने संबोधन में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन और जिला प्रशासन दिव्यांगजनों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है और समाज को भी इन प्रयासों में सहयोग देना चाहिए। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने दिव्यांग बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो हर चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने यह भी कहा कि दिव्यांगता किसी की सफलता में बाधा नहीं बन सकती, यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। उन्होंने बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और उनके व्यक्तित्व विकास में विशेष ध्यान दें। विधायक ने यह आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों में हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके हौसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनमें भी असाधारण प्रतिभा और क्षमता होती है। कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे कभी भी अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न समझें, बल्कि इसे अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ें। कलेक्टर ने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए उनकी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया और कहा कि जिला प्रशासन उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे इन बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहें | उन्होंने कहा जब हम दिव्यांग की बात करते हैं तो हमें संघर्ष दिखता है वह दिव्यांग किसी भी तरह की हो और मुझे लगता है की जो हमारे दिव्यांग साथी हैं उनका संघर्ष आम आदमी से कहीं अधिक होता है, आज जितने भी हमारे साथी यहां उपस्थित हैं वह वास्तविकता में संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं संघर्ष का प्रतिमान है और जिला प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध रहता है, कि उनके लिए हम क्या कर सकते हैं हम क्या प्रयास कर रहे है। जो हमारे दिव्यांगजन है उनका जीवन हमसे कहीं अधिक संघर्ष है और जीवन में संघर्ष रहता है, अंत मे कलेक्टर ने दिव्यांग परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुये बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी मेहनत और साहस से वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने विश्व दिव्यांगता दिवस की बधाई और शुभकामनाये दी उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा की प्रशासन दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सकारात्मक कदम उठा रहा है। प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं, और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे समाज में आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने बताया की दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूलों और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, जहां उन्हें उनकी जरूरतों के अनुसार शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दिव्यांग व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष पेंशन योजनाएं, सब्सिडी वाले ऋण और अन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन और सहायक उपकरण (व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, आदि) प्रदान किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग बरखा कासु सहित जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts