Thu, 18 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में...

मुंगेली वनमंडल में मिला तेंदुए का शव : क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

सूचना

: भाजपा सदस्यता अभियान के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का सघन दौरा, उपमुख्यमंत्री साव ने लोरमी के 10 पंचायतों में करीब एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया ऐलान

Admin / Sun, Oct 6, 2024 / Post views : 233

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
उपमुख्यमंत्री साव ने दिनभर लोरमी के गलियों में किया दौरा, कहा- क्षेत्र का विकास हो रहा सायं सायं, सदस्य भी बन रहे सायं सायं
लोरमी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत लोरमी विधानसभा के 10 गांवों का सघन दौरा किया। इन गांवों में वे गली-गली घूमकर सैकड़ों ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। डिप्टी सीएम साव ने दौरे के दौरान गांवों में करीब 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि नवरात्रि त्योहार में और दशहरा के पहले अपने परिवारजनों से मिलने आया हूं, आपका हालचाल जानने आया हूं। मां भगवती से प्रार्थना है कि आपके परिवार को तरक्की और सुख समृद्धि प्रदान करे। उपमुख्यमंत्री साव ने लोगों से आग्रह किया कि, देश और प्रदेश के विकास के लिए, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा को मजबूत बनाए। भाजपा परिवार का हिस्सा बने। इन गांवों का किया सघन दौरा उप मुख्यमंत्री साव ने देवरहट मंडल के रवेली, सेम्हरापारा, खेकतरा, कौहाबांधा, हड़गांव (सोनपुर), औराबांधा, छिरहुट्टी, बैगाकापा, नारायणपुर व बिजराकापा (कला) और लोरमी का संघन दौरा किया। विकास कार्यों की घोषणा की
  • उप मुख्यमंत्री साव ने ग्राम रवेली में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं मनियारी नदी में गांव के लिए पुल बनाने का वादा किया। प्रकिया अंतिम चरण में है। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर महामाया मंदिर में बाउंड्री करने, नल कूप खनन कराने का वादा किया। सेम्हरापारा में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की है।
  • खेकतरा में ज्योति कलश के भवन के लिए 5 लाख रूपए देने का वादा किया। कौहाबांधा में महामाया मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया। डिप्टी सीएम साव ने हड़गांव (सोनपुर) में दो सीसी रोड बनाने के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। औराबांधा में 5-5 लाख के दो सीसी रोड और 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन के लिए घोषणा की।
  • छिरहुट्टी में शेड निर्माण के लिए 10 रुपए, बैगाकापा में सीसी रोड बनाने 6 लाख, नारायणपुर फूल सिंह के घर से मानस मंच तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और बिजराकापा (कला) में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए व आदिवासी समाज को सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।
सदस्यता अभियान के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, भाजपा पदाधिकारी धनीराम यादव जी, प्रदीप मिश्रा जी, विक्रम सिंह जी, गुरमीत सलूजा जी, दिनेश साहू जी, विनय साहू जी, महाजन जायसवाल जी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts