Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ :-बेमेतरा न्यूज : "बोर्ड ऑफ विजिटर्स" द्वारा किया गया जिला बेमेतरा जेल का निरीक्षण....

Share:

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा, एडीएम बेमेतरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, बेमेतरा, जिला समाज कल्याण विभाग, बेमेतरा, जिला कृषि अधिकारी, जिला औद्योगिक अधिकारी, बेमेतरा की उपस्थिति में “जेल लीगल एड क्लीनिकों के कामकाज को मजबूत करने और कैदियों को समय पर प्रभावी, गुणवक्तापूर्ण विधिक सेवाएं उपलब्ध करने के उद्देश्य से, एसओपी 2016 व कंडिका 225 के परिपालन में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जेल में संधारित रजिस्टर में जाति कॉलम और जाति के किसी भी संदर्भ का उल्लेख नहीं किया गया तथा समस्त बैरकों में जाकर उपस्थित बंदियों से पृथक-पृथक विस्तृत चर्चा की गयी, चर्चा में बंदियों ने जेल में किसी भी प्रकार की जातिगत भेदभाव या विभिन्नता नहीं होने का कथन किया है। जेल में निरुद्ध बंदियों के मनोरंजन हेतु 02 बैरकों में टी०व्ही० उपलब्ध है, विभिन्न कार्यक्रम जैसे योग, आध्यात्मिक कार्यक्रम एवं भजन, समाचार आदि कार्यक्रम दिखाए जाने के साथ जेल में बंदियों को वाद्ययंत्र, तबला, ढोलक, झांझ, मंजिरा एवं खेल समाग्री में लुडो, चेस उपलब्ध कराया गया है।

जिला जेल में पानी सप्लाई हेतु 3 नग ट्यूबवेल है जिसमें से एक ट्यूबवेल बंद है। एक नग टंकी जेल परिसर के अंदर एवं जेल परिसर के बाहर ओवर हैड टंकी उपलब्ध है। भोजन का मेन्यू प्रतिदिन जेल मेनुअल के अनुसार बदलता रहता है। मौसमी सब्जियां तथा दालें बदल बदलकर दिया जा रहा है और भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

जिला जेल बेमेतरा में डॉ. सुभाष साहू चिकित्सा अधिकारी रूप में पदस्थ है। जो सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को जिला जेल में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज हेतु उपस्थित होते तथा एक फार्मासिस्ट प्रत्येक दिवस को उपस्थित रहते है।

निरीक्षण के दौरान जिला जेल लीगल एड क्लीनिक की व्यवस्था, व्ही.सी. कक्ष, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत्त कपड़ों की स्थिति, शौचालयों के साथ-साथ बंदियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विचाराधीन बंदियों को साक्षर बनाने हेतु साक्षरता मिशन के तहत उल्लास प्रवेशिका पुस्तक का वितरण किया गया व बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा उन्हें अच्छे से पढ़ाई कर साक्षर बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts