Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : जख्मी डीआरजी जवान ने तोड़ा दम, नारायणपुर के कड़ेनार कैंप के पास गलती से चली थी गोली...

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 186

Share:

नारायणपुर :- छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ेनार पुलिस कैंप के पास गलती से हुई फायरिंग की घटना में डीआरजी के एक जवान की जान चली गई। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौट रही टीम के जवान के साथ से हादसा हुआ। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

INJURED DRG JAWAN HAS DIED

जख्मी जवान ने तोड़ा दम

नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को नारायणपुर जिले के थाना छोटेडोंगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए नारायणपुर डीआरजी की टीम रवाना हुई थी। अभियान को सकुशल पूरा करने के बाद सभी जवान 21 दिसंबर 2025 की सुबह कैंप लौट रहे थे। जब टीम कड़ेनार पुलिस कैंप के पास वाहन में सवार हो रही थी, उसी दौरान एक जवान के हथियार से गलती से मिस फायर हो गया। इस घटना में नारायणपुर डीआरजी के जवान आरक्षक बलदेव हुर्रा को सिर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल लाया गया

घटना के तुरंत बाद साथी जवानों द्वारा डीआरजी जवान बलदेव हुर्रा कों धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

पीएम के वक्त मौजूद रहे आला अधिकारी

हादसे के शिकार हुए जवान बलदेव हुर्रा का पार्थिव शरीर जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस दौरान मौके पर नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। घटना को लेकर पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। 


गम में डूबे साथी जवान

फिलहाल पुलिस विभाग द्वारा सभी वैधानिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यह घटना पूरी तरह से एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना मानी जा रही है, जिसका किसी भी नक्सली गतिविधि से कोई संबंध नहीं बताया जा रहा है। एक बहादुर जवान की असमय मौत से नारायणपुर जिले में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस महकमा गमगीन है। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts