Wed, 15 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

रायपुर : महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

योजना धरातल पर विज्ञापन हवा में

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

सूचना

: खुटेरा गांव में सरपंच पद की प्रक्रिया फिर से शुरू कराकर निष्पक्ष चुनाव कराए निर्वाचन आयोग, पीड़ित पक्ष ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप।

Share:

मुंगेली जिले में खुलेआम की जा रही है लोकतंत्र की हत्या, भाजपा नेता कर रहे हैं गुंडागर्दी.....पीयूसीएल

बिलासपुर- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे और अंतिम चरण में मुंगेली जिले में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फार्म भरने के दौरान की गई गुंडागर्दी, नामांकन फॉर्म ना भरने देने और महिला के साथ बदसलूकी करने को लेकर निर्वाचन आयोग से न्याय की गुहार लगाई गई है। दरअसल यह मामला ग्राम पंचायत खुटेरा, ब्लाक-पथरीया, जिला-मुंगेली की है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियां भी बनी। शुक्रवार को पीयूसीएल के छत्तीसगढ़ स्टेट कमेटी के उपाध्यक्ष लखन सुबोध पीड़ित पक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक रघुसिंह ठाकुर, उनकी पत्नी शैल सिंह ठाकुर और पुत्र विनय सिंह ठाकुर को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देकर निर्वाचन आयोग से ग्राम पंचायत खुटेरा में फिर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग की है। पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि नामांकन भरने के दौरान उनके साथ भाजपा नेता विनोद सिंह ठाकुर और उनके लोगों के द्वारा बदसलूकी की गई है।नामांकन फार्म ना भरने देने और गाली गलौज किए जाने की शिकायत रघुसिंह ठाकुर द्वारा शासन प्रशासन से लिखित रूप में की गई है। पुलिस थाना में भी रिपोर्ट किया गया। बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है, और न ही, उस कथित निर्विरोध सरपंच चुनाव को निरस्त किया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में भाजपा सदस्य व सरपंच प्रत्याशी विनोद सिंह ठाकुर ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बनने जा रहे रघुसिंह ठाकुर को जोर जबरदस्ती, गाली-गलौज, गुण्डागर्दी कर नामांकन फार्म भरने से रोकने की भरपूर कोशिश की,एवं प्रतिद्वंदी प्रत्याशी की धर्मपत्नि का हाथ पकड़कर दुर्व्यवहार किया। यही नहीं जैसे तैसे भरे गए नामांकन फार्म को निरस्त कर विनोद सिंह ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित कराने में निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है। PUCL ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर लोकतंत्र के हत्यारे को गिरफ्तार करने एवं 23 फरवरी को होने जा रहे इस निर्वाचन को रद्द कर नये चुनाव कराने की मांग की है।श्री सुबोध ने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि, वर्तमान में शासन-प्रशासन व निर्वाचन आयोग लोकतंत्र को खत्म कर अपने मनचाही तानाशाही ला रहा है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts