Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित की खुदकुशी, पत्नी और 2 बेटों संग खाया जहर, चारों की मौत

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं. खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है. मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे. उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था. चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था. कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की आशंका बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है. वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने अस्पताल में दम तोड़ा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है. जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है. आशंका है कि कर्ज से परेशान होकर कदम उठाया है. आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था. पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं. खुदकुशी से पहले मेन गेट पर बाहर से लगाया ताला बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करते थे. इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था. जहर खाने के बाद किसी को पता न चले इसलिए मेन गेट पर ताला लगा दिए थे. सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी. जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई, तो ताला बंद देखा. इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई. किसी ने दरवाजा नहीं खोला. ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई. इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी. पड़ोसी और रिश्तेदारों ने पहुंचाया अस्पताल शाम करीब 7 बजे पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. उल्टी भी कर रहे थे. लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. पुलिस ने सील किया घर, एफएसएल टीम बुलाई कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यादव परिवार के चार सदस्यों के जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चला है. बड़े बेटे की मौत पहले ही हो गई थी. मामले की जांच की जा रही है. एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया की मृतक के घर की सील कर दिया गया है. एफएसएल टीम बुलाई गई है. जांच के बाद ही पता का कारण पता चलेगा.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts