Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : खाड़ी देशों में युद्ध का असर, 150 से ज्यादा छत्तीसगढ़वासी विदेशों में फंसे, उड़ानें रद्द...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 127

Share:

रायपुर। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव का असर अब खाड़ी देशों में भी साफ दिखाई देने लगा है। हालात बिगड़ने के बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक लोगों के विदेशों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ानों के प्रभावित होने से छत्तीसगढ़ के लोग दुबई, अबू धाबी, शारजाह और इजराइल में फंसे हुए हैं।

रायपुर के व्यापारी भार्गव व्यास व्यापारिक काम से अबू धाबी गए थे, लेकिन युद्ध के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई और वे वहीं फंस गए। उन्होंने बताया कि अबू धाबी में दहशत का माहौल है। कई स्थानों पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, सड़कों पर सिर्फ सुरक्षा बल और एंबुलेंस ही दिखाई दे रहे हैं।

बाजार और मॉल बंद होने से खाने-पीने के सामान की किल्लत शुरू हो गई है। हमले की आशंका के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने घरों के दरवाजे बंद रखने और होटलों में ठहरे लोगों को वहीं रहने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से कॉलिंग मुश्किल हो गई है और लोग व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ही अपने परिजनों से संपर्क कर पा रहे हैं।

इधर, युद्ध के हालात को देखते हुए कई लोगों ने खाड़ी देशों की यात्रा रद्द कर दी है। छत्तीसगढ़ के ट्रैवल संचालक कीर्ति व्यास के अनुसार होली के चलते बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने खाड़ी देशों जाते हैं, लेकिन मौजूदा तनाव के कारण 250 से ज्यादा लोगों ने अपनी हवाई टिकटें रद्द करा दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए विदेशों में फंसे लोगों के परिवार चिंतित हैं और सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts