Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ :- धमतरी न्यूज़ : मतांतरित बुजुर्ग महिला के शव दफनाने पर नवागांव-कंडेल में भारी बवाल, शहर में हुआ अंतिम संस्कार

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 164

Share:

धमतरी — छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नवागांव-कंडेल में शनिवार को धर्मांतरण के मुद्दे ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीण और परिजन आमने-सामने आ गए। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।

घर में दफनाने की जिद और ग्रामीणों का विरोध

मामला नवागांव-कंडेल का है, जहाँ 85 वर्षीय बुधाबाई साहू का शनिवार को निधन हो गया। मृतका के परिजनों का कहना था कि वे शव को गांव में ही दफन करना चाहते हैं। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला का बेटा और परिवार पिछले कुछ वर्षों से दूसरे धर्म (ईसाई) को अपना चुके थे, इसलिए उन्हें गांव की परंपराओं के विरुद्ध अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पुलिस की मौजूदगी में घंटों चला हंगामा

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश जगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल काफी गरमा गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे कि गांव की सीमा के भीतर मतांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा।

धमतरी के कब्रिस्तान में हुआ अंतिम संस्कार

घंटों चली खींचतान और हंगामे के बाद प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला। मृतका के शव को धमतरी शहर स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया, जहाँ पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान गांव और कब्रिस्तान के आसपास एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts