Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: जशपुर में मिला सोने का विशाल भंडार, छत्तीसगढ़ में खनिज संपदाओं की बात जगजाहिर है, और अब एक और महत्वपूर्ण खोज ने राज्य को सुर्खियों में ला दिया है।

Admin / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 422

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज संपदाओं की बात जगजाहिर है, और अब एक और महत्वपूर्ण खोज ने राज्य को सुर्खियों में ला दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में सोने का विशाल भंडार मिला है। इस भंडार की खुदाई के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इसके लिए खनिज संसाधन विभाग ने टेंडर जारी किया है। जशपुर जिले में सोने के दो ब्लॉक्स का आवंटन किया जाएगा, जिससे राज्य को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रारंभिक सर्वेक्षण और पुष्टिः जशपुर जिले के बनगांव क्षेत्र में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने गहन सर्वेक्षण के बाद सोने के भंडार की पुष्टि की है। इसके अलावा, सरकारी संस्था मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड और निजी संस्था जियोमाइसोर सर्विसेज इंडिया ने मिलकर मेंडरबहार भगोरा क्षेत्र में भी स्वर्ण भंडार की पुष्टि की है। इन सर्वेक्षणों के आधार पर ही नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। अन्य खनिज ब्लॉक्स की नीलामी: खनिज संसाधन विभाग ने चार अलग-अलग ब्लॉक्स की नीलामी के लिए टेंडर जारी किया है। इनमें से दो ब्लॉक्स कबीरधाम जिले में बाक्साइट खनन के लिए हैं। वहीं, जशपुर जिले में सोने की खदानों के लिए दो ब्लॉक्स की नीलामी की जाएगी। पूर्व की नीलामी और भविष्य की संभावनाएं: पिछले साल खनिज विभाग ने महासमुंद और कांकेर जिले में तीन खनिज ब्लॉक्स में सोने और हीरे के खनन के लिए ई-टेंडर जारी किया था। इसमें लगभग 7205 एकड़ में कई बहुमूल्य धातुओं की खोज की जाएगी। इन खोजों से छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जो राज्य के आर्थिक विकास में सहायक होगा जशपुर जिले के तुमला गांव में हीरे का भंडार मिलने की भी पुष्टि हुई है। यह क्षेत्र हीरे की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यहां बड़े पैमाने पर हीरे मिलने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts