Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: स्कूली बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत, 12 बच्चे घायल, चार गंभीर

Admin / Mon, Jan 20, 2025 / Post views : 186

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हुई है। वाहन चालक और एक शिक्षक की मौत की जानकारी मिल रही है।

कोंडागांव में रात लगभग एक बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 50–60 स्कूली बच्चों से भरी बस नेशनल हाईवे 30 पर रायपुर से जगदलपुर जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा नया बस स्टैंड के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अभिभावक ने बताया कि रात लगभग तीन बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत कोंडागांव के लिए रवाना हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और अधिकारियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, घायलों को मोहला मानपुर भेजने की व्यवस्था करने को कहा।

बस में सवार थे 60 लोग डॉ. आर.के. सिंह सीएमएचओ, ने जानकारी दी कि बस में कुल 60 लोग सवार थे, जिनमें 50 स्कूली बच्चे, 5 शिक्षक, 1 चपरासी, 3 सिविल के बच्चे और 1 ड्राइवर शामिल थे। ये सभी चित्रकूट और तीरथगढ़ से पिकनिक मनाकर मोहला मानपुर लौट रहे थे। अभी जिला अस्पताल में 8 बच्चों का इलाज जारी है, जबकि 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे में बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने बाकी 46 लोगों को बस की व्यवस्था करके मोहला मानपुर भेज दिया है। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं के परिजन और अभिभावक सुबह से ही अस्पताल में जुटे हुए हैं। 

सीएम साय ने घटना पर जताया दुख कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक शिक्षक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। बस में सवार स्कूली बच्चों में कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts