Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

CG NEWS : सर्दी में हीटर बना जानलेवा? आग से बुजुर्ग की मौत

Abhyuday Bharat News / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 177

Share:

सर्दी में हीटर बना जानलेवा? टाटीबंद में आग से बुजुर्ग की मौत

राजधानी के टाटीबंद इलाके में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने  से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. आग लगने पर बुजुर्ग लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन घर पर बाहर से ताला लगे होने के चलते पड़ोसी भी मदद न कर सके और देखते ही देखते बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि आग रूम हीटर की वजह से हुई है.

जानकारी के मुताबिक, यह हृदय विदारक घटना आज सुबह की है, जब मृतक राजकुमार गुप्ता (70 वर्ष) अपने घर पर अकेले थे. उनका बेटा घरेलू सामान लेने बाहर गया हुआ था. इस दौरान उसने दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया था. जब तक वह सामान लेकर लौटा, तब तक घर पर लगी आग में उनके बुजुर्ग पिता की जान जा चुकी थी और सबकुछ जल चुका था.

सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

बता दें कि घटना के दौरान बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इक्कट्ठे हो गए, उन्होंने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन ताला जड़े होने की वजह से असफल रहे. पड़ोसियों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन दमकल की टीम भी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया. प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश है. 

रूम हीटर से आग लगने की आशंका

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी. सर्दियों के मौसम में हीटर के अधिक इस्तेमाल के चलते इस तरह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts