Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, रतनजोत फल खाने से 19 बच्चे बेहोश

Abhyuday Bharat News / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 154

Share:

छुईखदान-गंडई जिले के करमतरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल खुलते ही कई बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चे चक्कर खाकर जमीन पर गिरने लगे, जिससे शिक्षकों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।

स्कूल परिसर के पास लगा था रतनजोत का पौधा

जांच में सामने आया कि स्कूल खुलने से पहले पहुंचे कुछ बच्चों ने परिसर के आसपास लगे रतनजोत (रतन बीज) के पौधे का फल खा लिया था। इसके कुछ ही समय बाद बच्चों में उल्टी, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।

सभी बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही बीमार बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर तीन बच्चों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

गांव में फैली दहशत, अस्पताल पहुंचे परिजन

घटना की खबर मिलते ही करमतरा गांव में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में बच्चों को लेकर चिंता और बेचैनी का माहौल देखा गया।

CMHO का बयान: सभी बच्चे खतरे से बाहर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि कुल 19 बच्चों ने रतनजोत का फल खाया था। इनमें से 16 बच्चों का इलाज जालबांधा सीएससी में किया जा रहा है, जबकि 3 बच्चों का उपचार खैरागढ़ सिविल अस्पताल में जारी है। सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया है।


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts