Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: न्यायधानी बिलासपुर के लिए हरिहरपुर से प्रारंभ हुआ हसदेव बचाव पदयात्रा

Share:
ABN Express News 24x7  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ का फेफड़ा कहे जाने वाला हसदेव अरण्य को बचाने के लिए 24 नवम्बर 2024 से 08 दिसम्बर 2024 तक न्यायधानी बिलासपुर से लेकर हरिहरपुर तक पदयात्रा चला। पदयात्रा को अपार जनसमर्थन मिला। 12 दिसम्बर 2024 को यानि आज फिर से आंदोलन स्थल ग्राम हरिहरपुर से न्यायाधानी बिलासपुर के लिए नारियल फोड़कर पदयात्रा की शुरुआत की गई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि हसदेव बचाव न्याय अधिकार पदयात्रा ग्राम हरिहरपुर सरगुजा से प्रारंभ हुआ है जो छत्तीसगढ़ के न्यायधानी उच्च न्यायालय बिलासपुर पहुंचकर 21 दिसम्बर 2024 को समापन होगा। शर्मा ने आगे कहा हसदेव बचाव न्याय अधिकार पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन एवं हसदेव नदी के संरक्षण करने के लिए यह पदयात्रा किया जा रहा है, ताकि हमारे भावी पीढ़ी को सही वायु, पानी एवं अन्य वनस्पतियों का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार के ख़िलाफ़ हम हाईकोर्ट के माध्यम से लड़ाई लड़ेंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि यह हसदेव बचाव न्याय अधिकार पदयात्रा सफल होगा और अवश्य न्याय मिलेगा अन्यथा हम और भी बड़ा आंदोलन के लिए बाध्य होगें, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन - प्रशासन का होगा। पदयात्रा में बिलासपुर से आएं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मूरत कौशिक ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा हसदेव के जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए आंदोलन है, उन्होंने आगे कहा केंद्र एवं राज्य सरकार यहाँ की जंगल को उद्योगपतियों के हाथों सौंप रहीं है,जिसका हम विरोध कर रहे हैं। श्याम मूरत ने आगे कहा हम अपना कर्तव्य को निभा रहे हैं और हम अपना ड्यूटी कर रहे हैं। वही पदयात्री निर्मला नायक ने कहा मैं 24 नवम्बर से ही पदयात्रा में जुड़ी हुई हूँ। उन्होंने कहा हम आज से पुनः न्याय अधिकार पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं एवं प्रतिदिन चलेगी और यह न्याय अधिकार पदयात्रा छत्तीसगढ़ के न्यायधानी उच्च न्यायालय बिलासपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। निर्मला नायक ने आगे कहा हमारा उद्देश्य है कि हसदेव क्षेत्र के पीड़ित जनता को न्याय दिलाना है। आज से प्रारंभ हुआ पदयात्रा बिलासपुर पहुंचते तक प्रतिदिन चलेगा। पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता भोलाराम साहू, अनुभा शर्मा, अनिता कश्यप, रेखा भंडारी, प्रतिमा दास, लीलावती पोर्ते, सुनीता पोर्ते, देवमती, मानबाई, बबलू साहू, शिवम लेदर, मुकेश चौधरी, अनिल पोया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पदयात्रा में शामिल हुए।
  •  यह जानकारी हसदेव बचाओ संघर्ष समिति छग के   श्याम मूरत कौशिक ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
  • श्याम मूरत कौशिक सामाजिक कार्यकर्ता 
  • हसदेव बचाओ संघर्ष समिति छग

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts