Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश

Share:

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के तहत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग प्रमुख निराकृत करने के लिए तय किए गए समयावधि में आवेदन समाधान को सर्व प्राथमिकता देवें। इसके लिए सर्वप्रथम प्राप्त आवेदनों मांगो शिकायतों का स्क्रुटनी करें और अपने कार्यालय स्तर के आवेदनों को बिना देरी किए समाधान करने में जुट जाएं चूंकि कई आवेदन ऐसे भी होंगे जो शासन स्तर पर ही निराकृत हो सकते है ऐसे आवेदनों का वर्गीकरण करके अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन ले और आवेदकों की मांगों के समाधान का यथासंभव स्वीकार्य जनक हल निकाले। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सुशासन तिहार 2025 की विभागवार ऑनलाइन एंट्री की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे मिशन मोड में करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 के संदर्भ में बताया कि सुशासन तिहार आम जनता से सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। आमजनों की समस्याओं को धरातलीय स्तर पर जानने समझने और उसके निराकरण का यह उपयुक्त अवसर है ताकि उन्हें विश्वास दिलाया जा सके कि शासन प्रशासन उनके मांगों शिकायत समस्याओं का निराकरण करने के लिए तत्पर है। उल्लेखनीय है सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले के पंचायत, ब्लॉक एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में समाधान पेटियों और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कुल लगभग 38,116 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अतः शासन की मंशानुरूप अपनी विभागीय सेवाओं को कार्यशील बनाने के लिए सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदनों का सौ प्रतिशत निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि वे सार्वजनिक परिवहन सेवा को आम जनों के लिए सुलभ बनाने हेतु ई-रिक्षा परिचालन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करें। इसके साथ ही बैठक में पोषण पखवाड़ा, पोषण गतिविधियां, पोर्टल एंट्री, आवास सर्वे, ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना, सहित विभिन्न समय सीमा के मुददो पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर  राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts