Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह: रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी मेले का आयोजन, दिखेगा Indian Army का जौहर

Admin / Tue, Oct 1, 2024 / Post views : 354

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन, हुआ भव्य स्वागत

रायपुर: भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन। कलेक्टर तथा जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत। 5 एवं 6 अक्टूबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में दिखाएंगे अपना जौहर।

दो दिन चलेगा कार्यक्रम जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 व 6 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका नाम है नो योर आर्मी। इसमें भारतीय सेना के बारे में युवाओं को आम नागरिकों को जानने का मौका मिलेगा।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सैनिकों का जौहर देखने का मौका मिलेगा. इस आर्मी मेले में स्ट्रेला 10 एम, टी- 90 भीष्म टैंक, जेडीयू 23 गन और 105 आर्टिलरी एमएम लाइट फील्ड गन जैसे आधुनिक हथियार और उपकरणों को भी लोग नजदीक से देख सकेंगे.

जवानों की टोलियों का सिलसिला जारी

जवानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. जवानों के रायपुर पहुंचते ही कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने गाजे-बाजे और माला पहनाकर उनका स्वागत किया. हाल के सालों में सेना का इस तरह का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा है. अब तक जवानों की 3 टोलियां मिलाकर करीब 150 से ज्यादा जवान रायपुर पहुंच चुके हैं. छत्तीसगढ़ में सरकार भी प्रमोट कर रही है. रायपुर जिला प्रशासन के तत्वाधान में भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह को लेकर खासा उत्साह भी देखा जा रहा है. आयोजन के पीछे सेना की कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की है. अभी से करीब 30 हजार से ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है. इसको लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. लल्लूराम.कॉम से बातचीत करते हुए केलक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि जवानों के आने का सिलसिला जारी है. रायपुर में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी आयोजित किया गया है, जिसमें जवानों की जाबाजी और सैन्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा. तैयारी पूरी की जा रही है. अब तक तीन टुकड़िया रायपुर पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन में जवानों का स्वागत कर रहे हैं ताकि जब जवान यहां से वापस जाएं तो यहां के अनुभव और संस्कृति को वहां साझा करें. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बस में बैठे और जवानों से भी हाल चाल जाना.

आर्मी मेले में ये रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र

जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय आयोजन में भारतीय सेवा के विशेष बल कमांडो का स्लोदरिंग प्रदर्शन, बाइक शो, घुड़सवार का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होंगे. इसके अलावा पैदल सेना लड़ाकू वाहन, ग्रेडिनियर्स सिग्नल व गोरखा परीक्षण, केंद्रों के सेन पाइप और ब्रास ब्रांड का प्रदर्शन भी आम लोग देख सकेंगे. आर्मी मेले में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. जो सुबह 9 से शाम 4 बजे तक देखी जा सकेगी. इस कार्यक्रम में गोरखा रेजीमेंट के संस्कृति दल द्वारा कोकरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी. भारतीय सेवा के विभिन्न इकाइयों के 300 से अधिक जवान भाग लेंगे. कार्यक्रम में मध्य भारत क्षेत्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

सीएम विष्णुदेव साय ने भी कार्यक्रम में आने का किया आवाहन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन भारतीय सेना के सौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का एक बड़ा महत्वपूर्ण अवसर होगा. सैन्य प्रदर्शनी में युद्ध टाइम टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा. जिसका उपयोग करके सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है. इस प्रदर्शनी में हमारे जब जाबाज सैनिक पारा जंपिंग, कुकरी डांस, डेयरव्हील, मोटरसाइकिल राइडिंग और घुड़सवार का भी प्रदर्शन करेंगे.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts