Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

: GPM News: दो करोड़ की लागत से बन रहा सर्किट हाउस, वन विभाग ने मारा छापा; लाखों की अवैध सागौन की लड़की बरामद

Admin / Tue, Sep 24, 2024 / Post views : 202

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन सर्किट हाउस में दबिश देकर सागौन की लकड़ी जब्त की। साथ ही फर्नीचर बनाने के औजारों को भी जब्त किया। लकड़ियों की कीमत लाखों रुपये है।

लोक निर्माण विभाग पेंड्रा रोड के द्वारा गुरुकुल परिसर में बनाए जा रहे निर्माणधीन सर्किट हाउस में मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र के वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्च वारेंट के साथ दबिश देकर बड़ी मात्रा में सागौन की अवैध लकड़ी जब्त की है। वन अधिकारियों की दबिश से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान बेशकीमती सागौन की लकड़ी से बनाए गए फर्नीचर, फाटक खिड़की दरवाजे और सिलपट मौके पर पाए गए। वन विभाग की इस इमारती लकड़ी जब्ती कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदार मौके पर मौजूद नहीं मिला। वहीं, वन विभाग के अनुसार सारी सागौन की इमारती लकड़ी बिना किसी दस्तावेज के लगाई जा रही है। जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि लोक निर्माण विभाग के नए बन रहे इस सर्किट हाउस में इतनी बड़ी मात्रा में से लकड़ी कहां से आई है। माना जा रहा कि नए बन रहे इस सर्किट हाउस में लगभग 12 से 15 लाख की अवैध लकड़ियों से खिडक़ी, दरवाजे और अन्य फर्नीचर बनाये जा रहे। वहीं, गौरेला रेंजर ने बताया कि लगभग 4.8 घन मीटर कुल लकड़ी जब्ती की कार्रवाई की गई है, जिसमें 3.4 घन मीटर की लकड़ियों से दरवाजे लगाए जा चुके हैं, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। गौरेला रेंजर के अनुसार प्रथम दृष्टया ये सारी सागौन की लकड़ी अवैध है। वहीं, छापा मार कार्रवाई किसी ने भी अपना दावा प्रस्तुत नहीं की है। छापामारी के दौरान वन विभाग लगातार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी इंजीनियर और ठेकेदार को मौके पर बुलाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सब टालमटोल जवाब देते रहे जो कि संदेह के दायरे में आता है। गौरेला गुरुकुल परिसर में बन रहा नया लोकनिर्माण विभाग का सर्किट हाउस, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लगभग लागत का है। सवाल यह उठता है कि नवनिर्माणधीन इस नए रेस्ट हाउस में यदि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ियों का इस्तेमाल खिड़की, दरवाजे और फर्नीचर बनाने में किया जा रहा है तो विभाग के ईई, एसडीओ और इंजीनियर को इस बात की जानकारी नहीं थी क्या?  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts