Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पितः उप मुख्यमंत्री अरूण साव

Admin / Mon, Jul 29, 2024 / Post views : 388

Share:
जनता की इच्छा और आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा 2047 का छत्तीसगढ़ विजन:  धरमलाल कौशिक
अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार करने संभाग स्तरीय संवाद में शामिल हुए युवा, किसान, महिला सहित प्रबुद्धजन
बिलासपुर, 29 जुलाई 2024
उप मुख्यमंत्री अरुण  साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। जितनी ताकत छत्तीसगढ़ राज्य में है देश के किसी भी राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें तो यह छत्तीसगढ़ राज्य देश का सिरमौर राज्य बन सकता है। बिलासपुर को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया है। बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने में छत्तीसगढ़ के एक-एक व्यक्ति से सुुझाव लिया जा रहा है। सपनों का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आपके सुझाव स्वागतेय है। उप मुख्यमंत्री आज यहां स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ विजन 2047 के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभागस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने की। कार्यशाला में संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार साझा किए।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। 
   उप मुख्यमंत्री  साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में पहली बार योजना बनाने में आम लोगों से राय ली जा रही है। समाज के हर व्यक्ति को समाहित करते हुए हम योजना बनाएंगे। देश में पहली बार आपकी आकांक्षाओं और इच्छाओं का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाएंगे। छत्तीसगढ़ के पास असीम संभावनाएं है। सभी को ध्यान में रखकर जब हम योजना बनाएंगे तो एक समन्वित और समावेशी विकास हो पाएगा।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारा भारत कैसा हो,
छत्तीसगढ़ कैसा होना चाहिए, इसके लिए सभी सुझाव लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार आया है। 2014 के पहले हम विश्व में 11 वें पायदान पर थे। आज हम पांचवे पायदान पर हैं। सभी के सुझाव से तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट गौरवशाली होगा। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पिछले 10 वर्षो में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है जहां प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक ससाधन, वन संपदा और मानव संसाधन है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नतृत्व में छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों का नीति आयोग द्वारा संकलन किया जाएगा। प्रदेश में पर्यटन, कृषि और सर्विस सेक्टर में असीम संभावनाएं है। कृषि में युवाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी।
कमिश्नर डॉ.अलंग ने कहा कि संभागस्तरीय इस कार्यशाला में निश्चित रूप से अच्छे सुझाव आएंगें जिससे प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा।  कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलो  से आए युवा, किसान, महिला, बुजुर्ग और प्रबुद्धजनों ने परिचर्चा में शामिल होकर विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में , कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अटल बिहारी बाजपेयी  विश्वविद्यालय के कुलपति  एडीएन  बाजपेयी, नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार नीति आयोग के सदस्य सचिव  अनूप श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक नीतू बोरड़िया मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सक्सेना ने किया।
संवाद कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए। ड्रोन दीदी श्रीमती प्रतिमा वस्त्रकार, सीमा वर्मा, करहीकछार गांव से एसएचजी की दीदी श्रीमती शांति महंत, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुदीपा जायसवाल, श्रीमती अंकिता पाण्डेय, लोरमी से श्री नितेश कुमार साहू सहित अन्य वर्ग के लोगों ने अपने विचार साझा किए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts