Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : सोना-चांदी, अलीशान मकान, बेशकीमती सामान, एसी रिपेयरिंग करने वाले ने खड़ा किया साम्राज्य, गिरफ्तारी से खुला राज

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 139

Share:

बिलासपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जल्दी अमीर बनने के लिए वह चोरी के वारदात को अंजाम देता था। उसने 23 चोरियों को कबूल किया है।

thief arrested

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने एक शातिर चोर का गिरफ्तार किया है। भीषण गर्मी में एसी रिपेयरिंग के बहाने आरोपी सूने घरों में दस्तक देता था और चोरी करके भाग जाता था। जल्दी अमीर बनने के लिए उसने चोरी का रास्ता चुना था। चोरी के पैसों से उसने आलीशान घर बनवाया। घर के लिए कई महंगे सामान खरीदे।

पुलिस ने बताया कि चकमा देने वाले शातिर चोर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, चोर सट्टेबाजी में 30 लाख रुपये हार गया था। इसके बाद उसने जल्दी अमीर बनने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। आरोपी एसी रिपेयरिंग के बहाने सूने घरों को निशाना बनाता था।

पुलिस को क्या-क्या सामान मिला

पुलिस के अनुसार, चोर ने चोरी के पैसों से आलीशान मकान बनवाया और महंगे सामान भी खरीदे। वह पिछले 7 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के गहनों और नकदी समेत करीब 45 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। यब पूरी घटना बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाने की है।

एसीसीयू की नई टीम के गठन के बाद से गंभीर अपराधों में आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इनमें से 12 वारदातें सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हैं। जांच के बाद टीम ने गौरेला निवासी मास्टरमाइंड सूरज काछी को गिरफ्तार किया है।

रजनेश सिंह, SSP



क्या कहा पुलिस ने

मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि चोर पेंड्रा जिले का रहने वाला है। सूरज काछी को जुआ खेलने की आदत थी। ऑनलाइन गेमिंग में वह करीब 30 लाख रुपये हार गया था। इसके बाद उसने चोरी करना शुरू किया। करीब 7 महीनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। हर वारदात के बाद कपड़े बदलना, अलग-अलग जगहों पर छिपना और लगातार लोकेशन बदलना उसकी रणनीति थी।

  • बिलासपुर का शातिर चोर गौरेला से गिरफ्तार

  • चोरी के पैसों से बना लिया था आलीशान मकान

  • पुलिस को जेवर समेत 45 लाख का सामान मिला

  • सट्टा में पैसे हारने के बाद चोरी करने लगा था आरोपी


नर्मदा नगर में हुई आखिरी चोरी की वारदात के बाद उसकी पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग और बाइक ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गौरेला पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों के बारे में जानकारी दी है। उनके 23 चोरियों का खुलासा किया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts