Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: प्रेमिका कर रही थी सोने की मांग : प्रेमी ने गला रेतकर कर दी हत्या, मिलने से पहले ही खरीद लिया था चाकू

Share:
बेमेतरा जिले में एक प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से सोने के गहने की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम रामपाल साहू (42) है, जो संडी रोड आबादी पारा बैजलपुर थाना बेमेतरा का रहने वाला है। बेरला थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। प्रेम प्रसंग में रुपये की मांग हत्या की मुख्य वजह बनी है। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि बुधवार को बेरला अहिवारा मुख्य मार्ग पर भैसबोड बोरिया स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। गला चाकू से रेतने के कारण अत्यधिक खून निकला हुआ था। मामले में धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतका के शव के पास से बरामद काले रंग का कीपेड मोबाइल मिला। इस मोबाइल में सिम लगा हुआ था। शव के पास पड़े भूरे रंग के बैग में एक रसीद प्राप्त हुई, जिसमें रामपाल साहू लिखा हुआ था। घटनास्थल से बरामद मोबाइल व रसीद के आधार पर देर रात मृतका की पहचान पार्वती ध्रुव (25) पत्नी चंदन ध्रुव निवासी वार्ड नंबर 22 सत्या नगर कुगदा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में हुई। युवती के पति चंदन ध्रुव को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। पति चंदन ध्रुव व उसके परिवार के लोगों ने बताया कि बीते साल 2023 अप्रैल माह में पार्वती ध्रुव ग्राम बैजलपुर के रहने वाले रामपाल साहू के साथ भाग गई थी। इस साल अप्रैल माह में वापस आई है। शव के पास से बरामद मोबाइल सीडीआर के आधार पर रामपाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार को पार्वती ने उसे मिलने के लिए ग्राम मुरमुंदा बुलाया था। दोपहर 12 बजे बाइक से ग्राम मुरमुंदा पहुंचा। मुरमुंदा स्थित बर्तन दुकान से चाकू खरीदकर पार्वती से मिलने गया। पार्वती कान की सोने की खूटी दिलाने की उससे जिद करने लगी। आरोपी ने रुपये नहीं होने की बता कही, फिर दोनों मुरमुंदा से कारोकन्या मंदिर बेरला की तरफ घूमने गए।  कारोकन्या मंदिर पहुंचने पर पार्वती ने आरोपी के साथ फिर से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने घटनास्थल में हनुमान मंदिर के पीछे बहाना से पार्वती को ले जाकर चाकू से गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया। चाकू को अमोरा में शिवनाथ नदी के पास सुनसान जगह में झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts