Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : जूते-चप्पल की माला, मुंडन किया, पत्नी के साथ अर्धनग्न घुमाया, सूरजपुर में ग्रामीणों युवक को दी खौफनाक सजा

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 80

Share:

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युक को ताबिबानी सजा दी गई है। उसे अर्धनग्र कर गांव में घुमाया गया है। युवक पर तार चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज किया।

Cg News

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के आरोप में एक युवक को खौफनाक सजा दी गई है। चोरी के आरोप में युवक का अर्ध मुंडन कर गले में जूते चप्पल की माला और अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया है। इतना ही नहीं युवक की पत्नी को भी साथ में बेइज्जत करते हुए गांव में घुमाया गया। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का है।

कल्याणपुर के रहने वाले मोहम्मद रहमान ताज के ऊपर चोरी का आरोप लगाया गया। चोरी का आरोप पस्ता गांव के ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि रहमान ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी की है। जिसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने रहमान ताज को अपने गांव मामले में समझौता करने के बुलाया।

पत्नी के साथ पहुंचा युवक

युवक रहमान ताज अपनी पत्नी के साथ पास्ता गांव पहुंचा। इसके बाद सरपंच पति व ग्रामीणों ने चोरी के शक में रहमान का आधा सिर मुंडवा दिया गया और उसके गले में जूते-चप्पल की माला पहनाकर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों ने रहमान की पत्नी को भी बेइज्जत करते हुए पति के साथ पूरे गांव में घुमाया।

गांववालों ने युवक को तार चोरी करते हुए देखा था। उसके बाद समझौते के लिए बुलाया गया और फिर बुरा बर्ताव किया गया। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

अभिषेक पैकरा, SDOP

थाने पहुंचे पीड़ित

घटना के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी की नीयत से गांव आने का शक था। ग्रामीणों ने उसे पहले देखा था, लेकिन वह भाग गया था। दूसरे दिन वह अपने परिजनों के साथ गांव लौटा, जिसके बाद यह घटना हुई। पीड़त कीशिकायत पर मामला दर्जकर लिया गया है। मामले में विवेचना कि जा रही है और दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

  • चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा

  • छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का मामला

  • आधा सिर मुंडन करवाकर गांव में घुमाया

  • पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत


सरपंच पति ने दी सफाई
सरपंच पति विश्वनाथ सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि ग्रामीणों में गुस्सा था और उसी के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts