Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

सूचना

SARGUJA NEWS : तेज बहाव से गेरसा बांध टूटा, 30 एकड़ फसल डूबने के खतरे में, किसान चिंतित

Abhyuday Bharat News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 223

Share:

सरगुजा। लगातार बारिश के बाद बढ़े जलस्तर के चलते सरगुजा के लुंड्रा विकासखंड में स्थित ग्राम पंचायत गेरसा का बांध आज सुबह टूट गया। बांध के टूटने से निचले क्षेत्र में लगभग 30 एकड़ फसल पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय किसान और ग्रामीण चिंतित हैं।

बांध टूटने की घटना

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे जब चरवाहे अपने मवेशी चराने जंगल की ओर जा रहे थे, उन्हें तेज बहाव की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि बांध के एक साइड गेट पर सुराख बन गया था, जो धीरे-धीरे फैलते हुए लगभग 3 मीटर चौड़ा हो गया और बांध का हिस्सा टूट गया। अचानक पानी फैल जाने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन और एरिगेशन विभाग की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एरिगेशन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पानी की अधिकता के कारण फिलहाल कोई ठोस बचाव कार्य नहीं किया जा सका। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिट्टी का कटाव जारी रहा तो बांध का और हिस्सा क्षतिग्रस्त हो सकता है। पानी का स्तर कम होने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

गेरसा बांध का इतिहास

गेरसा जलाशय बांध का निर्माण 1991-92 में किया गया था। तीन दशक पुराने इस बांध की मजबूती पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब बांध टूटने से न केवल ग्रामीणों की फसलों पर खतरा बढ़ गया है, बल्कि इलाके में जलभराव और सुरक्षा संबंधी संकट भी पैदा हो गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts