Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बालोद न्यूज : बालोद में शराब पार्टी के बाद विधवा से गैंगरेप, पंचायत का फैसला- आरोपी पीड़िता को 40-40 हजार दें, दो गिरफ्तार, एक फरार...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 273

Share:

पीड़िता ने गैंगरेप की जानकारी गांव के लोगों को बताई लेकिन पंचायत ने मामले को दबाने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेप का मामला सामने आया है। शराब के नशे में तीन दोस्तों ने एक विधवा महिला के साथ रेप किया। गांव की पंचायत में जब पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

Village Panchayat

पंचायत ने मामले को दबाया

पीड़िता ने बताया कि तीनों युवक शराब पीकर लौट रहे थे। इसके बाद तीनों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने घटना की शिकायत गांव के लोगों से की। जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपियों पर 40-40 हजार रुपये का दंड लगाया और मामले को दबा दिया। पंचायत में जब महिला को न्याय नहीं मिला तो उसने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

आरोपियों ने की थी शराब पार्टी

जानकारी के अनुसार, मामला 22 फरवरी की रात का है। आरोपी रोशन कुमार के घर में शराब पार्टी बुलाई गई थी। इस पार्टी में कई लोग शामिल थे। पार्टी के बाद रोशन का दोस्त विकास वापस लौट रहा था इसी दौरान उसे एक विधवा महिला दिखाई दी। इसके बाद उसने अपने साथी कमल और रोशन को फोनकर बुलाया।

जबरन उठाकर ले गए

उसके बाद महिला को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन महिला ने पूरे मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई और पंचायत ने तीनों आरोपियों पर 40-40 हजार रुपये का दंड लगाया और पैसे पीड़िता को देने को कहा।


दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

पीड़िता ने आरोपियों ने कुल 35 हजार रुपये दिए। उसके बाद भी पीड़िता न्याय की मांग कर रही थी लेकिन गांव के लोग इस पूरे मामले को दबाते रहे। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को विकास और कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts