Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

सूचना

CG NEWS : रायगढ़ में एक परिवार के चार लोगों की हत्या: कत्ल के बाद शव घर के पीछे दफनाए,गांव में एक घर से आ रही थी भयंकर दुर्गंध

Abhyuday Bharat News / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 616

Share:

हमलावर ने टांगी और रॉड से चार लोगों को मौत के घाट उतारा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ठुसे केला गांव में चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घर से दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ। 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक गांव में एक घर से भयंकर दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस को गोबर के ढेर से चार लाशें मिलीं।

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दंपति और उसके दो बेटों की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


गांव के एक घर से आ रही थी दुर्गंध

दरअसल, पूरा मामला रायगढ़ से 40 किलोमीटर दूर खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसुकेला गांव का है। पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव के राजीवनगर मोहल्ले के एक घर से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मृतकों की पहचान बुध राम, पत्नी सहोद्रा और उनके बच्चे अरविंद और शिवांगी के रूप में हुई है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि हमलावर ने टांगी और रॉड से चार लोगों को मौत के घाट उतारा है। हत्या के बाद शव को उनके ही घर के पीछे गड्ढे में दफना दिया था। घर पिछले चार दिन से बंद था। गुरुवार को घर से बदबू आने पर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर इस घटना का पता चला है। 

गोबर के ढ़ेर में मिला चार का शव

उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली तो घर के पीछे बाड़े से दंपति और दो बच्चों का शव गोबर के ढ़ेर से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शवों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए जाने के निशान थे। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts