Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

: ग्रामीण महिलाओं को महतारी वंदन योजना कि राशि मिलने के कारण राशन विक्रेता ने नहीं दिया निर्धारित राशन, शिकायत पर खाद्य निरीक्षक ने किया जाँच पाई कईअनियमितताए

Admin / Wed, Oct 2, 2024 / Post views : 231

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
धर्मजयगढ़ न्यूज़--- जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुमा के हितग्राहियों ने समलई स्व सहायता समूह संचालक के खिलाफ मनमानी करने पर शिकायत किया है आरोप है कि राशन विक्रेता के संचालक ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को योजना की राशी प्राप्त होने के कारण शासन द्वारा निर्धारित किये गए राशन में कटौती होना बताकर उन्हें निर्धारित राशन से वंचित किया गया था, जिसको लेकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखित शिकायत आवेदन दिया था। जिसका असर देखने को मिला की हितग्राहियों के द्वारा किए गए शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए धर्मजयगढ़ के खाद्य निरीक्षक को जांच अधिकारी बना कर मौके पर भेजा| जहा तत्कालीन सूचना पर कम समय में ग्राम कुमा  के पंचायत भवन परिसर पर गांव के अधिकांश ग्रामीण इकट्ठा हो गए| खाद्य अधिकारी के समक्ष जांच के दरमियान हितग्राहियों ने एक-एक कर अपना राशन कार्ड दिखाया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाँच के दरमियाँ अधिकांश राशन कार्ड पर चावल की मात्रा कम दर्ज दिखाई दे रही थी। इस तरह से राशन विक्रेता के द्वारा हितग्राहियों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप कम चावल दिया जाना पाया गया। बताया जाता है की कुछ  हितग्राहियों को चना व शक्कर नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने आगे यह भी आरोप लगाया की दुकान संचालक के द्वारा राशन देने के लिए उन्हें  हमेशा घुमाया जाता है ग्रामीणों की माने तो उन्हें सोसायटी संचालक के द्वारा उन्हें कभी भी पूरा राशन नहीं दिया जाता है महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया की दुकान संचालक उन्हें बार-बार बोलता है कि महतारी वंदन योजना का पैसा तुम लोगों को मिल रहा है इस  वजह से राशन में कटौती की जा रही है।
 खाद्य निरीक्षक (श्रीनायक धर्मजयगढ़) ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर यहां जांच करने के लिए भेजा गया है। मौके मे 50 हितग्राहियों ने अपने राशन कार्ड को दिखाया है जिसमें चावल की मात्रा प्रति व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से बांटना पाया गया है जो की आवंटन के हिसाब से बहुत ही कम है।वही हितग्राहियों को चना,शक्कर का वितरण नहीं किया गया है। वही आगे की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी को दिया जाएगा। जगदीश प्रसाद कुर्रे की रिपोर्ट : धरमजयगढ़  समचार संकलन एंड न्यूज़ डिजाइनर : अनिल बघेल 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts