Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर ग्राम सरवन देवरी में संपन्न

Share:

ABN Express News 24x7 

आयुष विभाग द्वारा योग के महत्व की ग्रामीणों को दी गई जानकारी, योगासन का दिया गया प्रशिक्षण

बिलासपुर - आयुष विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन ग्राम सरवन देवरी में किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को योग के महत्व की जानकारी दी गई और विभिन्न योगासन का प्रशिक्षण दिया , ग्रामीणों ने योग शिविर में उत्साह से भाग लिया। संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के निर्देश पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय योग का आयोजन रतनपुर के ग्राम सरवन देवरी में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह से भागीदारी की। डॉ .यशपाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, योग से शारीरिक ही नहीं मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी शरीर स्वस्थ रहता है।इस शिविर में योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम ,विभिन्न प्रकार के आसन का अभ्यास कराया गया। शिविर में प्रतिदिन आयुर्वेद काढ़े और अंकुरित अनाज का वितरण किया गया। डॉ समाज सेविका सुश्री विद्या गोवर्धन द्वारा ग्रामीणों को नशे के बचाव के विषय में बताया गया उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है , हमें अपने दैनिक दिनचर्या में भी योग को सम्मिलित करना चाहिए। डॉ. रश्मि जितपुरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लखराम द्वारा शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही, साथ ही औषधालय कर्मचारी खिलेश्वर प्रसाद ,हेलन बाई और अनिल केवट ने सहयोग दिया। इस शिविर में कुल 700 ग्राहियों ने भाग लिया। शिविर में योग से संबंधित ड्राइंग चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हर आयु वर्ग के ग्रामीणों ने योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इसमें प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें खेलो के विजेता- (1) श्रेया कश्यप (2)राशि लश्कर (3)स्मृति कश्यप(4) सीताराम कश्यप ड्राइंग विजेता - प्रथम - सविता कश्यप , द्वितीय - महेश , तृतीय- स्मृति कश्यप रहे ।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts