Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अधिकारी के पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया, नारायणपुर में अजीब मामला

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 108

Share:

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए हजारों लीटर पानी को बहा दिया गया।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पालतू तोता को पेड़ से नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई और हजारों लीटर पानी बहा दिया है। नारायणपुर प्रदेश के उन जिलों में शामिल हैं जहां पीने के पानी का संकट है। पानी के संकट के बीच तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि, यह तोता किसी अधिकारी का है हालांकि उस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। गर्मी के कारण नारायणपुर जिले में पानी की किल्लत है। ऐसे में यह मामला सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है।

बॉयज हॉस्टल के पास का मामला

मामला जिले के OBC बॉयज हॉस्टल के पास का है। यहां एकपालतू तोता घर उड़करसड़क किनारे एक पेड़ पर जाकर बैठ गया। जिसके बाद उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उतरा। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तोते को नीचे उतारने के लिए लगातार पानी की बौछारें की।

  • नारायणपुर जिले में हजारों लीटर पानी की बर्बादी

  • पालतू तोते को उतारने के लिए बुलाई फायर ब्रिगेड

  • दावा- किसी सरकारी अधिकारी का था तोता

  • नारायणपुर जिले में है पीने का पानी का संकट


काफी ऊंचाई में बैठा था तोता

फायर ब्रिगेड की टीम जब तोते को उतारने के लिए मौके पर पहुंची तो तोता काफी उंचाई पर बैठा हुआ था। उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। हालांकि इस दौरान हजारों लीटर पानी बह गया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ गर्मी शहर के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत हो जाती है।


अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं

लोगों का आरोप है कि, यह सरकारी संसाधनों और पानी की बर्बादी है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि यह तोता किस अधिकारी का है। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts