Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, केंद्र से मिली करोड़ो की सौगात

Admin / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 225

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए बताया कि राज्य में चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनने वाली है, इसके लिए भारत सरकार की तरफ से 147 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस फिल्म सिटी के निर्माण से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, नाटकों और संगीत को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही इससे राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी पर केन्द्र सरकार का आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी: केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ की राशि स्वीकृत की. 95.79 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण होगा. 51.87 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा.

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी मदद की है. फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए 147.66 करोड़ की स्वीकृति दी है. इस निर्माण कार्य से ऑइकोनिक टूरिज्म प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ में अलग पहचान मिलेगी. फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लंबे वक्त से काम कर रहा था.

ऑइकोनिक टूरिज्म प्रोजेक्ट को मिलेगी पहचान: छत्तीसगढ़ में इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। ये योजनाएं रोजगार सृजन, विकास और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना: विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से 15 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में मुलाकात की. मुलाकात में छत्तीसगढ़ की पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत राजधानी रायपुर में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी के लिए लगभग 300 करोड़ का प्रस्ताव रखा. केंद्र ने राज्य का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. जिसके बाद फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 147.66 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है.

विश्व पर्यटन के मानचित्र पर दिखेगा अब छत्तीसगढ़: केंद्र सररकार की इस मदद से छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से अपार संभावनाओं के रास्ते खुल गए हैं. छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts