Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

RAIPUR NEWS : डिप्टी कलेक्टर पर महिला आरक्षक ने लगाया शॉकिंग आरोप

Abhyuday Bharat News / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 279

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर डौंडी पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में बताया गया कि 2017 में दोनों की मुलाकात आईटीआई में पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया और आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, 2017 में पहली बार गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात कराया।

इस बीच, पीड़िता की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई और आरोपी ने पढ़ाई के लिए उससे पैसे भी लिए। 2024 में आरोपी ने उसे अंडमान घुमाने ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दूसरी और तीसरी बार गर्भवती होने पर भी आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने आरोपी के खाते में करीब 3.30 लाख रुपए भी ट्रांसफर किए।

पीड़िता के बार-बार शादी की बात करने पर आरोपी ने मना कर दिया और दूरी बनाने लगा। दुखी होकर पीड़िता ने डौंडी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि आरोपी शासकीय कर्मचारी है और पिछले 1 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डेढ़ साल तक बीजापुर के भोपालपट्टनम जनपद में सीईओ पद पर पदस्थ रहे थे और इस दौरान वे सुर्खियों में भी रहे

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts