Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम सहित अब तक 27 ढेर

Admin / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 203

Share:

ABN Express News 24x7 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद में मैनपुर के भालू डिग्गी जंगल में सोमवार सुबह से शाम तक गोलीबारी हुई थी। छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के 1000 से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को घेर कर रखा है। संयुक्त अभियान में 10 टीमें शामिल हैं।

  • कुल्हाड़ी घाट जंगल में सोमवार से जारी है मुठभेड़

  • कई सीनियर नक्सली कैडर ढेर, शिनाख्त जारी

  • अत्याधुनिक हथियारों सहित नक्सली सामग्री मिली

ओडिशा सीमा पर स्थित गरियाबंद जिले में चल रही मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति सहित अब तक 27 नक्सली ढेर हो गए है। मुठभेड़ अभी जारी है। इसमें छत्तीसगढ़ का जवान धर्मेंद्र भोई व ओडिशा का जवान डमरू घायल हुए हैं।

रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती जवानों की हालत स्थिर है। मूलत: आंध्रप्रदेश का निवासी 60 वर्षीय जयराम केंद्रीय कमेटी का मेंबर व ओडिशा राज्य कमेटी का प्रभारी था। बता दें कि 16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। 60 से अधिक नक्सलियों के घेरे जाने की खबर है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 1000 से अधिक जवान अभियान में जुटे हैं। सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है।

मारे गए नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामिल

मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। इसी तरह 1 करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सोमवार की मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए E30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी।

पहले दिन मारे गए थे 2 नक्सली, घायल जवान को किया गया था एयरलिफ्ट

इससे पहले सोमवार तक सूचना थी कि गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में रायपुर एयरलिफ्ट किया गया था।

नारायणा अस्पताल में भर्ती जवान की हालत स्थिर है। मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में हुई थी। सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुककर फायरिंग जारी थी। मौके से तीन आईईडी और एक स्वचालित राइफल बरामद की गई थी।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमाओं पर ऑपरेशन

बता दें, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमाओं पर संयुक्त ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की है। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया है।

सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हुए ऑपरेशन में तीन टीम ओडिशा पुलिस, दो टीम छत्तीसगढ़ पुलिस और पांच सीआरपीएफ की शामिल थीं। दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास कोबरा बटालियन और एसओजी टीमों के साथ नक्सलियों का फिर से सामना हुआ। इस दौरान जोरदार गोलीबारी हुई।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts