Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़

Admin / Sat, Jan 4, 2025 / Post views : 306

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

प्रतीकात्मक तस्वीर

नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले में जवानों ने घेराबंदी की है. सुबह 03 बजे से लगातार दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है.

दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों और जवानो के बीच मुठभेड़ जारी है. 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा में जवानों का एक्शन शुरू हुआ. इस वक्त नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले में जवानों ने घेराबंदी की है. सुबह 03 बजे से लगातार दोनो तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है. इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर जवानों के पास थी, जिसके बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई.

बीजापुर में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया और हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की. वहीं, नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनगा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया.

नक्सलियों का सुरक्षाबलों पर हमला 

उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनगा गांव के जंगल में नक्सली नेता दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी नंबर दो के कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू तथा लगभग 40 अन्य नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व बल (डीआरजी) के दल को आज अभियान पर रवाना किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षाबल के जवान मुनगा गांव के जंगल में पहुंचे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

हथियार और विस्फोटक बरामद

इस घटना में एक नक्सली मारा गया. सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव, 9एमएम पिस्तौल, बारूदी सुरंग, बारूदी सुरंग विस्फोट में इस्तेमाल किए जाने वाले छह रिमोट और अन्य सामग्री बरामद की है. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों ने मुनगा गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिसमें डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोट पहुंची है। चोट के बावजूद जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब दिया है. अधिकारियों ने बताया कि घायल डीआरजी जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts