Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

सूचना

: इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट से तौल में गड़बड़ी का रास्ता हुआ बंद, माइक्रो एटीएम से समिति पर हो रहा नगद भुगतान

Admin / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 216

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर, - मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों में सभी इंतजाम किए गए हैं। माइक्रो एटीएम के जरिए नकद निकासी की सुविधा से खुश हैं किसान। जिले में अब तक 135 करोड़ रूपए की 43,597 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 10 हजार से अधिक किसानों ने अपने निकटतम केन्द्रों पर धान बेचे हैं। तखतपुर के ग्राम पोड़ी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रानिक मशीन से धान तौला जा रहा है। केंद्र में 450 क्विंटल धान की बिक्री करने पहुंचे किसान रमा शंकर कौशिक ने बताया कि केंद्र में धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई है और भुगतान की राशि भी जल्दी ही किसानों के खाते में आ रही है। उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं श्रीमती मंजू महेंद्र पांडे ने बताया कि जिले के 114 सोसाइटी के 140 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हो रही है इसमें किसी भी तरह के संशय की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि माइक्रो एटीएम के जरिए किसान 10000 रुपए तक की नकद निकासी केंद्रों पर ही कर सकते हैं, और टोकन तूहर हाथ ऐप से टोकन कटवा सकते हैं अथवा खरीदी केंद्रों से टोकन कटवाया जा सकता है। श्रीमती पांडेय ने किसानों से अपील की कि वे अपनी बैंक से संबंधित जानकारी किसी से भी साझा न करें व धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या होने पर केंद्र के कर्मचारियों से संपर्क करें, किसानों की समस्या के त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts