Fri, 30 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : SIR पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 27.34 लाख फॉर्म नहीं हो पाए संग्रहित, ड्राफ्ट सूची 23 को

Abhyuday Bharat News / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 252

Share:
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि तय समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्रकों का संकलन कार्य पूरा कर लिया गया है।

18 दिसंबर तक पूरा हुआ फॉर्म संग्रह

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि SIR के तहत गणना प्रपत्रक जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर निर्धारित थी। इस अवधि में राज्यभर में फॉर्म संग्रहण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया गया है।
हालांकि, इस दौरान 27 लाख 34 हजार 817 गणना प्रपत्रक अनकलेक्टेड पाए गए।

अधिकांश मतदाता कर चुके हैं स्थान परिवर्तन

यशवंत कुमार के अनुसार, अनकलेक्टेड प्रपत्रकों में से ज्यादातर ऐसे मतदाताओं के हैं, जो अपने मूल निवास स्थान से किसी अन्य क्षेत्र में शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे मतदाता वर्तमान पते पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म-6 से दोबारा जुड़ सकेगा ना                     

उन्होंने कहा कि स्थानांतरित मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। इस बार प्रक्रिया में बदलाव करते हुए घोषणा पत्र (डिक्लेरेशन फॉर्म) को अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे सूची की शुद्धता बनी रहे।

23 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। यह सूची निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। ड्राफ्ट जारी होने के बाद एक माह तक दावा और आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts