Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

सूचना

: कलेक्टर की संवेदनशीलता से 24 घण्टे के अंदर पीड़ित श्रमिक को मिला न्याय

Admin / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 213

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
  • ठेकेदार के चंगुल से मिली मुक्ति, सकुशल रवाना हुए अपने घर
  • एक दर्जन अपने घोड़े भी गाड़ी में साथ ले गए

बिलासपुर - कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल से पीड़ित श्रमिक परिवार को तुरन्त न्याय मिला है। ठेकेदार के चंगुल से छुड़ाकर उसे सपरिवार गृह ग्राम सकुशल रवाना किया गया है।

         गौरतलब है कि कलेक्टर अवनीश शरण के पास जनदर्शन में मुबारक खां नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि वह ग्राम गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना का निवासी है । उसने बताया कि ग्राम मंगला पासीद तहसील बिल्हा में ईटा भठ्ठा में काम करता हूं जहां मुझे ठेकेदार संतोष बंसल द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे मेेरे घर नहीं जाने दिया जा रहा और नहीं मुझे मेरी मजदूरी दी जा रही है। मेरे पास मेरे एवं परिवार के खाने-पीने के लिए पैसा नहीं है और न रहने को मकान है। करीब एक माह से ऐसी परिस्थिति से गुजर रहा हूं तथा मुझे बंधक बनाकर रखा गया है। उक्त व्यक्ति की व्यथा सुनकर कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उक्त प्रकरण में एस.डी.एम. बिल्हा को निर्देशित किया गया।  एसडीएम द्वारा तत्काल जांचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

      एस.डी.एम. बिल्हा  बजरंग वर्मा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति एवं ईट भठ्ठे के ठेकेदार को समक्ष में बुलाया गया जिसमें व्यक्ति से पूछताछ एवं जांच की जिसमें व्यक्ति की शिकायत सही पाई गई। उस व्यक्ति को तत्काल उसके घर गुन्नौर जिला पन्ना जाने की व्यवस्था की गई तथा वह व्यक्ति अपने परिवार सहित आज ही अपने घर रवाना हो गए। वाहन में अपने एक दर्जन घोड़े भी साथ में ले गए।कलेक्टर महोदय के त्वरित पहल एवं संवेदनशीलता के कारण 24 घण्टे के अंदर उस व्यक्ति को अपने मूल निवास जाने का तथा बंधक की जिंदगी जीने से छुटकारा मिल पाया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts