Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद का दुरुपयोग करने लगया आरोप

Admin / Thu, Sep 5, 2024 / Post views : 383

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 जिला पंचायत सदस्यों व सरपंचों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन.. मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर लगा भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप बिलासपुर -:- पिछले दिनों जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था जिला पंचायत के सभापति व सदस्यों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी.चौहान पर स्वच्छ भारत मिशन में हुए भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर सामान्य सभा की कार्यवाही को शून्य करने का गंभीर आरोप लगाया था। आज इसी विषय को लेकर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा,संदीप यादव,मीनू सुमन यादव, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी बाई कमलसेन के साथ स्थानीय सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से भेंट कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा है। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी.चौहान के संरक्षण में जमकर कमीशनखोरी का खेल खेला जा रहा है और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बचाने के लिए इन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर सदन की कार्यवाही को भी शून्य कर दिया हैं। पिछले सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक पूनम तिवारी के द्वारा सरपंचों से 10 प्रतिशत की कमीशन,ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खरीदी की गई सामग्रियों में अनियमितता व राज्य स्वच्छ भारत मिशन के आदेश के बावजूद 1 नवंबर 2020 से होने वाले समस्त भुगतान को भी स्टेट नोडल अकाउंट से नहीं करते हुए बिलासपुर स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा जिला पंचायत व जनपद पंचायत के खातों से कर दिया गया था इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था परंतु 2 महीने बाद वह सामान्य सभा की बैठक में भ्रष्ट अधिकारी को संरक्षण देते हुए सदन की कार्यवाही को ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शुन्य कर दिया जो दुर्भाग्य का विषय है । इस पूरे विषय को आज बिलासपुर कलेक्टर को अवगत कराते हुए जांच टीम गठित कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। जिला पंचायत सभापति संदीप यादव बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए 15 वें वित जैसे मुख्य दायित्व को जिला पंचायत में उपसंचालक के होते हुए भी एक संविदा कर्मचारि को दे दिया है। सभापति मीनू सुमंत यादव व गोदावरी कमलसेन ने कलेक्टर को बताया कि रोजगार गारंटी योजना में बिलासपुर 23 वें स्थान पर है इसलिए जनप्रतिनिधियों के मांग पर जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य स्वीकृत करने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद यादव,नंगोई सरपंच प्रतिनिधी बुधनाथ पैगोर,बैमा सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक, लोफन्दी सरपंच रामाधार सुनहले,पवन पाठक,सचिन धीवर,अवधेश कमलसेन,हितेश धीवर,नगमा खान,संतोष हजारी, प्रलय विश्वकर्मा,अजय सिंह व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts