Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगो को मिले सहायक उपकरण और पुरस्कार, व्हीलचेयर और ट्रायसिकल पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे

Admin / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 213

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर,- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान मौजूद थे। यह आयोजन समग्र शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा एस मैथ्यू, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर श्री नितीन माहौर एवं प्रभारी प्रतीक खण्डेलवाल भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के आसंदी से जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन खेल, शिक्षा, अभिनय से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु राज्य शासन द्वारा कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण तथा हित में निरंतर तथा बेहतर कार्य कर रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों 133 दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिया गया। इसमें 60 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 29 को ट्रायसायकल, 13 को श्रवण यंत्र, 20 को व्हीलचेयर, 8 को बैसाखी, 8 को वाकिंग छड़ी, 6 को सुगम्य केन, 5 को कृत्रिम अंग, 3 को स्मार्ट फोन, 5 को कैलिपर्स एवं 3 हितग्राहियों को रोलेटर वाकर सहायक उपकरण का वितरण जनरल इन्शुरेन्स कम्पनी के सीएसआर मद से किया गया एवं दिव्यांगजनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल-कूद में मैडल प्राप्त करने वाले 9 दिव्यांगों को तथा विगत दिनों में खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 दिव्यांगों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत करने वाले 20 दिव्यांगजनों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इसी प्रकार विभिन्न दिव्यांग संस्थाओं एवं विभागीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान हरिश सक्सेना, अखिलेश तिवारी, प्रशांत मोकोशे, श्रीमती सरस्वती रामेश्री, सरस्वती जायसवाल, संजय खुराना, दीक्षान्त पटेल, सौरभ दीवान तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, समग्र शिक्षा बिलासपुर के दिव्यांगजन एवं अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts