Thu, 09 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

पुणे में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

लाडली बहना को ‘लाभ’, बुजुर्गों को ‘अंगूठा’! 3 महीने से लाभार्थियों की पेंशन डकार रहा शासन? अफसर बोले- ‘नहीं आया बजट’

‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही,’ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाले गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक को दी धमकी...

प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही भड़क उठे मंत्री अशोक चौधरी, बोले- अपना दुकान चलाने के लिए…..

Awarapan 2 का पहला गाना ‘Ve Junoon’ रिलीज, इमरान हाशमी की वापसी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

बारिश के बाद जलभराव पर विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम साव का पलटवार, कहा- किसानों को राहत मिली है...

जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला ICC का सबसे बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में होंगे शामिल, जय शाह के लिए लिखा खास संदेश

US के हवाई हमलों में 2 दिन में 14 की मौत, 78 लोग घायल, अमेरिका ने ईरान पर 80 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

UP छोड़ दो या फिर जुर्म! तार चोर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फिर खाकी ने जो हाल किया…

लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: 3 महीने की जांच के बाद अंतरजिला गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार,

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बारिश के बाद जलभराव पर विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम साव का पलटवार, कहा- किसानों को राहत मिली है...

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 6

Share:

बारिश के बाद जलभराव पर विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम साव का पलटवार, कहा- किसानों को राहत मिली है, लेकिन कांग्रेस उसे भी नहीं पचा पा रही…

रायपुर। प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि किसानों को राहत मिली है, लेकिन कांग्रेस उसे भी नहीं पचा पा रही. बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर जलभराव भी होगा. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है, और जलभराव की स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चिंतन शिविर को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, भारत  सरकार के अधिकारियों, नीति आयोग के प्रतिनिधियों और समाज के कई महत्वपूर्ण लोगों का मार्गदर्शन मिला, इससे सरकार के नीति निर्धारण में बड़ा लाभ होगा. शासन प्रणाली कैसी होनी चाहिए, योजनाएं कैसे बनाई जाएं और प्रशासन को किस दिशा में काम करना चाहिए. इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पर दो दिनों तक मंथन हुआ. इससे कम लागत में बेहतर खेती और रासायनिक खेती के नुकसान को समझने का अवसर मिला, पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य की अर्थव्यवस्था में उसके योगदान पर भी चर्चा हुई मंत्रियों ने भी अपनी जिज्ञासाएं रखीं, इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।

वहीं चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यही है कि सत्ता में रहते समय वह भ्रष्टाचार में व्यस्त रहती है, और सत्ता से बाहर होने पर दूसरी बातें याद आती हैं. हमारी सरकार जनहित और राष्ट्रहित में काम कर रही है. ऐसे कार्य कांग्रेस की सोच से बहुत दूर हैं, इसलिए वह केवल आलोचना करती है.

जल जीवन के ठेकेदारों को किया जा रहा भुगतान

जल जीवन मिशन का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों के एक दिवसीय हड़ताल पर जाने पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य मद से भी राशि देकर ठेकेदारों का भुगतान किया है. भारत सरकार की नई व्यवस्था के तहत भी भुगतान की प्रक्रिया जारी है. सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. बड़े पैमाने पर भुगतान हो चुका है, और जिन ठेकेदारों के काम पूरे हो चुके हैं, उन्हें भुगतान करने की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है.

कांग्रेस के समय क्यों नहीं बना मेडिकल कॉलेज

नए मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल उठाए जाने पर अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल को पहले यह बताना चाहिए कि अपने पांच साल के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बन पाए? उन्होंने केवल श्रेय लेने का काम किया, यदि 2021 में शिलान्यास हुआ था तो निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ?

वीबी जीरामजी योजना पर कांग्रेस से पूछा सवाल

वहीं वीबी जीरामजी योजना को लेकर कांग्रेस के सवाल पर डीसीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले यह तय करे कि वह इस योजना के पक्ष में है या विरोध में. यह मजदूरों के हित, रोजगार सृजन और पंचायतों को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण योजना है. कांग्रेस ने पहले इसका विरोध किया था.

मानसून सत्र के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है. विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts