ब्रेकिंग
सूचना
आम उपभोक्ताओं के दो महीने बिल नहीं चुकाने पर बिलजी काटने के लिए घर पहुंच जाने वाली बिजली कंपनी बड़े बकायादारों पर मेहरबान नजर आ रही है। अकेले राजनांदगांव जिले में करीब पचास सरकारी विभाग हैं, जिनसे बिजली कंपनी को करीब 26 करोड़ रुपए की राशि वसूल करनी है, जिसके लिए लगातार नोटिस भी दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी बिल पटाने विभाग गंभीर नहीं है।
बिजली कंपनी द्वारा वसूली के लिए संभागीय कार्यालय को जानकारी दी जाती है। पता चला है कि सरकारी विभागों में बिजली बिल की राशि सालों से बकाया है। इसके बाद भी विभागों पर सख्ती नही बरती जाती है। जबकि आम लोगों का दो माह का भी बकाया होने पर कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जाती है। अफसरों का कहना है कि वसूली के लिए नोटिस दिया जाता है।
बिजली कंपनी से प्राप्त जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा राजनांदगांव नगरनिगम में 13 करोड़ 11 लाख रुपए, ग्रामीण विभाग विभाग में छह करोड़ 55 लाख रुपए, पुलिस विभाग में 27 लाख 76 हजार रुपए, आदिमजाति कल्याण विभाग 19 लाख 33 हजार रुपए है, इस तरह पचास विभाग में बकाया राशि हर साल बढ़कर 26 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जबकि यह आंकड़ा पिछले साल 21 करोड़ तक था, लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने के चलते बकायदाया राशि लगातार बढ़ रही है।
राजनांदगांव नगरनिगम बिजली कंपनी की लिस्ट सबसे पहले नंबर पर है। निगम से बिजली कंपनी को करीब 13 करोड़ से अधिक की राशि वसूलनी है। शहर के स्ट्रीट लाइटों की खपत बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी लापरवाही यह भी है कि रात में स्ट्रीट लाइटें जलती हैं, लेकिन इसे दिनभर जलाए रखा जाता है, जिससे खपत और अधिक बढ़ जाती है। गर्मी होने के कारण खपत अधिक है। ऐसे में निगम को अभियान चलाकर दिन के समय पोल में बिजली जलने पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन