Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : जहरीले सांप को खिलौना समझकर उठा लिया, फिर दांतों से चबाने लगी 9 महीने की बच्ची… नागराज की मौत

Abhyuday Bharat News / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 248

Share:

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 9 महीने की मासूम बच्ची ने जहरीले करैत सांप को खिलौना समझकर दातों से चबा डाला, जिससे सांप की मौत हो गई. चौंकाने वाली इस घटना के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह सुरक्षित बताया. बच्ची का नाम मानवी है और अब गांव वाले उसे 'नन्हीं शेरनी' कहकर पुकार रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां परपा थाना क्षेत्र के कोयेनार गांव में 9 महीने की मासूम बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, बच्ची ने जहरीले सांप को खिलौना समझकर खेलते-खेलते दांतों से काट लिया. हैरानी की बात ये है कि इससे सांप की मौत हो गई. जबकि, बच्ची का बाल भी बांका नहीं हुआ.

इस घटना को जिसने भी सुना वो हैरान रह गया. बच्ची का नाम मानवी बताया जा रहा है. वो केवल 9 महीने की है. जानकारी के मुताबिक, कोयेनार गांव में 13 अगस्त को घर के कमरे में मासूम मानवी खेल रही थी. मां दीपिका की तबीयत खराब थी. जिस कारण वो दूसरे कमरे में आराम कर रही थी. जबकि, घर के बाकी सदस्य अन्य कामों में व्यस्त थे.

इस दौरान मां ने बच्ची को कमरे में खेलने के लिए छोड़ दिया. तभी अचानक कमरे में एक जहरीला सांप रेंगता हुआ घुस आया. सांप को देख बच्ची ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया. फिर मुंह से उसे चबाना शुरू कर दिया, जिससे सांप मर गया. कुछ देर बाद मां दीपिका बच्ची को देखने के लिए कमरे में आई तो अंदर का नजारा देख वो हक्की-बक्की रह गई. दीपिका ने देखा कि बेटी के हाथ में सांप है जिसे वो मुंह से काट रही है.

दीपिका ने तुरंत बेटी के हाथ से सांप को छीनकर दूर फेंक दिया. उसे लगा कि कहीं बच्ची को कुछ हो न जाए. वो बच्ची को उठाए कमरे से बाहर निकली. फिर उसने परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. परिवार वाले भी यह जानकर दंग रह गए कि बच्ची ने इतने जहरीले सांप को कैसे काट लिया. इसके बाद आनन-फानन में परिवार बच्ची को लेक जगदलपुर के मेकाज अस्पताल पहुंचा.

बच्ची का नाम पड़ा ‘नन्हीं शेरनी’

वहां डॉक्टरों ने बच्ची की जांच शुरू की. 24 घंटे की निगरानी के बाद डॉक्टरों ने मानवी को पूरी तरह सुरक्षित बताया. फिर अगले दिन उसे छुट्टी दे दी गई. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के दांतों के वार से सांप ने कुछ ही पलों में दम तोड़ दिया होगा. इधर मां दीपिका का कहना है कि बच्ची और सांप को एक साथ देखकर वह डर गई थी. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. गांव के लोग अब मानवी को ‘नन्हीं शेरनी’ कहकर पुकार रहे हैं. यह खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts