Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

: सुकमा-कवर्धा हत्या मामले की जांच करेगी कांग्रेस पार्टी, पीसीसी चीफ बैज ने बनाई 6-6 सदस्यों की टीम

Admin / Tue, Sep 17, 2024 / Post views : 235

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के कवर्धा और सुकमा जिले में हत्या-आगजनी मामले में कांग्रेस पार्टी ने जांच टीम की गठन की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर दोनों मामलों के लिए छह-छह सदस्यीय टीम की गठन की गई है

छत्तीसगढ़ के कवर्धा और सुकमा जिले में हत्या-आगजनी मामले में कांग्रेस पार्टी ने जांच टीम की गठन की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर दोनों मामलों के लिए छह-छह सदस्यीय टीम की गठन की गई है। अब इस पूरे मामले में दोनों जांच कमेटी घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे। साथ ही आसपास के लोगों से बात भी करेंगे। एक हफ्ते के भीतर पूरी जांच कर एक रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को भेजा जाएगा। कवर्धा मामले में भी छह सदस्य जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें डोंगरगढ़ विधायक दलेश्वर साहू को संयोजक बनाया गया है। वहीं विधायक भोलाराम साहू, इंद्र शाह मांडवी, यशोदा वर्मा, संदीप साहू और कवर्धा जिला अध्यक्ष होरी राम साहू सदस्य बनाए गए हैं। दूसरी ओर सुकमा जिले में हुई घटना को लेकर पार्टी ने जांच के लिए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल संयोजक बनाया है। वहीं विधायक कवासी लखमा, विक्रम मांडवी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पीसीसी सचिव दुर्गेश राय और सुकमा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल सदस्य बनाए गए हैं। जानें क्या है पूरा मामला  सुकमा जिले में बीते दिनों जादू-टोने के शक में पूरे परिवार के सदस्यों को मौत के घात उतर दिया गया। मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा गया। दूसरी ओर कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। युवक गांव का ही रहने वाला था। इसके बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक एक परिवार के चार लोगों को बंधक बनाया और फिर उनके घर में आग लगा दी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts