Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: कलेक्टर का सख्त निर्देश,स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामों में कचरा कलेक्शन

Admin / Wed, Jul 17, 2024 / Post views : 236

Share:
ABN EXPRESS NEWS शिक्षकों की उपस्थिति व जर्जर शाला भवनों की मरम्मत के दिए निर्देश विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से की गई समीक्षा मुंगेली II कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ मॉडल की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा प्रत्येक गांव में कार्ययोजना बनाकर कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक वाले स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने जिले में संचालित शाला भवनों की स्थिति की भी समीक्षा की तथा जर्जर शाला भवनों के तत्काल मरम्मत एवं ऐसे भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के भी निर्देश दिए संबंधित अधिकारियों को । उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता को शाला भवनों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने भी कहा ताकि निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित किया जा सके। विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि झूलते एवं खुले तारों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर इसे तत्काल ठीक करें। कलेक्टर ने जिले में जर्जर सड़कों की जानकारी लेते हुए शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा टंकियों की पर्याप्त साफ-सफाई करवाने के लिए कहा, ताकि डायरिया फैलने की आशंका न रहे। उन्होंने एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को बारिश में जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने एवं अतिक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर राहुल देव ने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत जिले में जिले में 08 लाख 11 हजार 641 कार्ड बनाने का लक्ष्य था और अब तक 6 लाख 73 हजार से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए शतप्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन खाता, पीएम आवास योजना, उल्लास योजना, मनरेगा तथा पीएम विश्वकर्मा आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन के लंबित प्रकरणों, कॉल सेंटर से प्राप्त आवेदनों, कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत आवेदनों, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा पेंशन प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उक्त प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी संजय यादव, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, लोरमी एसडीएम गिरधारी लाल यादव, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts