Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: कोरबा : प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर

Admin / Wed, Nov 13, 2024 / Post views : 345

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
  • आगामी दिनों में शहर में प्रीपेड बूथ निर्मित करने अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर मानक दर निर्धारित करने हेतु किया निर्देशित
  • धान खरीदी में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • नगर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम संस्थान का दिसम्बर माह से संचालन प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
  • कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा  कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में ऑटो प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।  शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का किराया दूरी के निर्धारित दर से तय हो इस हेतु प्रीपेड बूथ में दूरी एवं लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने  इसके लिए ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेने एवं एक मानक दर सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रतिवर्ष मानक दर निर्धारण हेतु  समिति का गठन कर निश्चित समय अंतराल में उसकी बैठक आयोजित  करने के लिए कहा। जिससे ऑटो चालको  को नुकसान ना हो। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक नई पहल है। इससे लोगों को फायदा होगा। इस हेतु  सम्बंधित अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास करें। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 14 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी हेतु सभी सहकारी समितियों में आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि समिति में धान बेचने आए किसानो को अनावश्यक किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। सभी केंद्रों में बारदाने का पर्याप्त भंडारण हो सभी नोडल अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।  जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने हेतु  सूचना तंत्र को सक्रिय करने एवं बिचौलियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील धान खरीदी केंद्र में सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में नए लघु वनोपज समिति की गठन हेतु आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सर्वे कराकर समिति का गठन कराने के लिए कहा। उन्होंने शहर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह से दोनों संस्थाओं का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने जिले के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में लगाए गए उपकरणों की सुरक्षा पर भी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि रीपा में लगे मशीनों की देख रेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत व स्व सहायता समूह की है। इस हेतु पंचायत स्तर पर ही मशीनों की रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अधिकारी इसका ध्यान रखें। कलेक्टर ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणरत आवासों को जनपद सीईओ के  सुपरविजन में तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम को निर्माण कार्य नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने के निर्देश क्रेडा को दिए। उन्होंने सीएसपीडीसीएल कटघोरा को क्षेत्र के विद्युत विहीन बसाहटों, मजरा टोलों  में विद्युत पहुंचाने के लिए शीघ्रता से सर्वे पूर्ण कराने के लिए कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव भेजने एवं शीघ्रता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों सचिवों संबंधित से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया नहर  रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए।   बैठक में कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन  निर्माण कार्य मे भी शीघ्रता लाने के लिए  प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व सीएमएचओ को दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ व तुमान मंदिर में सोलर लाइट लगाने एवं क्रियाशील शौचालय निर्माण हेतु इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की  समीक्षा करते हुए शीघ्रता से सभी प्रकरणो का परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts