Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: कलेक्टर ने शहर में जन सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित स्थलों का दौरा किया

Admin / Sat, Jul 13, 2024 / Post views : 394

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 शहर के बीच बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनेगी लाइब्रेरी शहर प्रवेश के लिए प्रस्तावित अमेरी - तिफरा वैकल्पिक मार्ग का किया निरीक्षण गोकुलनगर में सड़क सहित अन्य विकास के लिए निगम को प्रस्ताव भेजने कहा शासकीय योजनाओं के लिए निगम को आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटाने निर्देश बिलासपुर II कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने शहर में नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। प्रमुख रूप से बृहस्पति बाजार में सब्जी मार्केट, जूना बिलासपुर में पशु चिकित्सा अस्पताल के एक हिस्से में लाइब्रेरी, अमेरी से तिफरा तक शहर प्रवेश के लिए वैकल्पिक सड़क चौड़ीकरण और गोकुल नगर जायज़ा लिया। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना भी साथ थे। कलेक्टर अवनीश ने जूना बिलासपुर स्थित जिला पशु चिकित्सालय के एक हिस्से में लाइब्रेरी निर्माण के लिए स्थल चिन्हांकित किया। स्मार्ट सिटी और डीएमएफ मिलाकर लगभग 6 करोड़ में इसका निर्माण किया जायेगा। मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लाइब्रेरी सह वाचनालय का विकास किया जाएगा। लगभग 80 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता होगी। कलेक्टर ने बृहस्पति बाजार में प्रस्तावित सब्जी मार्केट का भी अवलोकन किया। नक्शा और स्थल का मिलान कर परियोजना को समझी। डीएमएफ और नगर निगम की संयुक्त राशि से इसे बनाया जा रहा है। 218 चबूतरा और 37 दुकान इसमें शामिल होंगे। पार्किंग, इमरजेंसी एक्जिट और वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था इसमें रखी गई है। कलेक्टर ने तेज़ी से काम आगे बढ़ाने को कहा है। कलेक्टर इसके बाद शहर आने के लिए वैकल्पिक प्रवेश मार्ग के रूप में चिन्हांकित तिफरा से अमेरी मार्ग का निरीक्षण किया। लगभग 16 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। इसमें सड़क निर्माण के साथ मुआवजा भी शामिल हैं। सड़क की लंबाई 3.50 किलोमीटर और चौड़ाई 10 मीटर की होगी। कलेक्टर ने सड़क के अलाइनमेंट को देखा और पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर इसके बाद घुरू में गोकुल नगर की व्यवस्था देखी। उन्होंने नगर में सड़क रिनोवेट करने के प्रस्ताव देने को कहा। कुछ लोग गोकुल नगर में स्थल आबंटन के बाद भी शहर के भीतर डेयरी संचालित कर रहे हैं, उन्हें गोकुल नगर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। यहां स्थित वेटेरिनरी हॉस्पिटल में नियमित रूप से पशु चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। गोकुल नगर के विस्तार सहित अन्य शासकीय योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए नगर निगम को घुरू में ही लगभग 66 एकड़ जमीन शासन द्वारा आबंटित की गई है। इस जमीन के हिस्से में कुछ लोग संघटित रूप से कब्जा कर लिए हैं। कलेक्टर ने इस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करने के निर्देश निगम को दिए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts