Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: कलेक्टर ने वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि

Admin / Fri, Jul 19, 2024 / Post views : 369

Share:
ABN EXPRESS NEWS
मुंगेली  कलेक्टर राहुल देव आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पण्डरभट्ठा में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने वहां स्थापित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत की प्रतिमा के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और देश की सेवा के लिए उनके शहादत को नमन किया।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत ने स्वयं व अपने परिवार की परवाह किए बिना अपनी जान को देश पर न्यौछावर कर दिया और वीरगति को प्राप्त हुए, आज का दिन उनके बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेना में वही व्यक्ति जा सकता है, जिसमें देश के लिए जान देने की ताकत हो। आज देश में प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी कार्य सुचारू रूप से हो रहे हैं, यह तभी सम्भव है, जब देश में शांति व्यवस्था हो। हमारे सेना के जवान सीमा पर ड्यूटी करते हैं, ताकि देश के भीतर अमन, चैन व शांति कायम रहे। उन्होंने देश की सीमा की रक्षा के लिए अपनी जान गवाने वाले उन सभी वीर सपूतों को नमन किया। कलेक्टर ने पण्डरभट्ठा के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत परिसर में समतलीकरण, बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने, बोर आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
          जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शहीद होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत को नमन करते हुए कहा कि लोगों को अपने हृदय में शहीदों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। उनका बलिदान हमारे लिए गर्व की बात है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बिलासपुर हरिशचन्द्र तिवारी ने कहा कि सेना में रहकर देश की सेवा करना गौरव की बात है। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत की शहादत को नमन किया। कार्यक्रम के समापन में पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष संतोष साहू ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहीद परिवार के साथ पूर्व सैनिक संगठन जिला अध्यक्ष  संतोष साहू, पूर्व अध्यक्ष  संदीप साहू, कमल मंगेशकर,  त्रिभुवन यादव,  कमल नारायण साहू, अशोक सिंह, गांव के गणमान्य नागरिक सहित छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
वीर शहीद धनंजय सिंह 
      पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का जन्म 15 सितम्बर 1975 को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंडरभट्ठा में हुआ था। वे 30 सितम्बर 1993 को भारतीय थल सेना में भर्ती होकर अहमद नगर में प्रशिक्षण के पश्चात 64 केवलरी यूनिट अम्बाला में पलटन में कदम रखा, फिर पटियाला सूरतगढ़ होते हुए 24 आरआर कुपवाड़ा सेक्टर में पोस्टेड हुए। 16 जुलाई 2001 को लगभग 2.30 बजे रात में आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले में 16 जवान शहीद हो गए, जिसमें वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत भी शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts